शादी के बाद भी सलमान संग साथ काम करना, गर्व की बात- करीना कपूर

करीना कपूर खान और सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान इस शुक्रवार रिलीज हो रही है। फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता है और साथ ही ये उत्सुकता इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि फिल्म में सलमान खान और करीना कपूर खान काफी समय बाद साथ नज़र आने वाले हैं।

फिल्मीबीट के साथ बातचीत के दौरान करीना ने बताया कि बजरंगी भाईजान साल की सुपरहिट फिल्म होगी। इसके तीन वजहें हैं पहली सलमान खान की फिल्म है। कबीर खान ने निर्देशित की है और तीसरी कि सलमान और करीना सालों बाद साथ नज़र आ रहे हैं। आइये एक नज़र डालते हैं करीना कपूर से हमारी हुई बातचीत पर।

बजरंगी भाईजान में अपने किरदार के बारे में कुछ बताइये?

मैं एक चांदनी चौक की स्कूल टीचर का किरादर निभा रही हूं। सलमान की कहाी हो जो कि एक बच्ची जो कि पाकिस्तान से आई है उसे घर वापस लौटाने का प्रयास करता ह। सलमान खान के फैन उन्हें इस फिल्म में काफी अलग अंदाज में देखेंगे। कबीर खान का टिपिकल किरदार है। ये एक कमर्षियल फिल्म है। कबीर के साथ मैं पहली बार काम कर रही हूं उन्होंने मेरे किरदार में कफी कुछ अलग तडका लगाया है।

सलमान खान की निर्माण कंपनी की पहली ही फिल्म में काम कर रही हैं। कितना स्पेशल है ये?

25 साल बाद वो निर्माता बने हैं और जब उन्होंने मुझे ऑफर दिया तो मैं मना नहीं कर सकी। इससे पहले आमिर खान जब निर्माता बने तो उनकी फिल्म तलाश में मैंने काम किया, उसके बाद शाहरुख खान जब निर्माता बने तो रा.वन, अशोका मैं मैंने काम किया। ये हमेशा खुशी की बात होती है कि ये लोग मेरे साथ काम करनेमें कंफरटेबल रहते हैं।

क्या करियर के इस पड़ाव में आकर भी खान्स के साथ काम करना करियर के लिए बेहद जरुरी मानती हैं आप?

मुझे लगता है कि ये बहुत जरुरी है। हर जेनरेशन की एक्ट्रेसेस ने अपने जेनरेशन के टॉप एक्टर्स के साथ काम किया है। चाहे वो शर्मिला टैगर ने राजेश खन्ना के साथ फिल्में कीं, रेखा ने अमिताभ बच्चन के साथ काम किया, हेमा जी जिन्होंने मिस्टर बच्चन और धर्मेंद्र जी के साथ काम किया है। ये बेहतरीन है कि ये खा्स ही हैं जो कि इंडस्ट्री में आज भी रुल कर रहे हैं। फैंस के दिलों में राज कर रहे हैं। हां मैंने तीनों खान्स के साथ कई बार काम किया है सलमान के साथ क्योंकि, बॉडीगार्ड शादी से पहले कीं और अब बजरंगी भाईजान, ऐसा लोग कहते हैं कि सलमान खान हमेशा ही यंग एक्ट्रेसेस के साथ काम करना चाहते हैं लेकिन मेरी शादी होने के बाद भी वो मेरे साथ काम कर रहे हैं ये मेरे लिए एक बड़ी बात है।

सलमान खान निजी तौर पर कई मुश्किलों से गुजर रहे हैं। उन्हें आप भी बेहद करीब से जानती हैं। कैसे इँसान हैं वो?

सलमान एक ऐसे एक्टर हैं जो कि सक्सेस से कभ भी बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं होते। वो एक बेहतरीन इँसान हैं और इसी वजह से वो काफी स्पेशल हैं। मुश्किल समय ने सलमान खान को और भी पावरफुल बनाया है। चाहे वो उनकी निजी जिंदगी हो, ये केसेस हों या फिर प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़ी बातें। वो इमोशनली बहुत स्ट्रॉंग हैं।

सलमान खान के साथ आपने सालों पहले काम किया था और अब फिर से कर रही हैं। कितना बदलाव आपको देखने को मिला?

वो इस नेशन के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। उन्हें ये पता है कि वो सुपरस्टार हैं लेकिन वो कभी भी इस बात को सामने नहीं शो करते। वो डार्लिंग हैं इसीलिये उनकी फैन फोलोइंग बढ़ती जा रही है। वो बस अपनी दुनिया में मस्त रहते हैं उन्हें किसी से कोई फर्क नहीं पड़ता। ट्विटर हो या फेसबुक हो वो बस अपना काम करते हैं और घर जाकर इंज्वॉय करते हैं। खुद को बड़ा बनाने के लिए वो कुछ नहीं करते। वो बस अपने काम में विश्वास रखते हैं।

जब बजरंगी भाईजान को आमिर खान और शाहरुख खान ने ट्विटर पर प्रमोट किया तो आपका रिएक्शन क्या था। खासतौर पर शाहरुख के ट्वीट पर?

सलमान और आमिर ने साथ में अंदाज अपना अपना में काम किया। शाहरुख और सलमान एक दूसरे के दोस्त रहे हैं। और सालों से जानते हैं एक दूसरे को। मैंे कभी सोचा भी नहीं कि दोनों के बीच किसी तरह की कोई दूरियां हैं। दोनों अपनी अपनी जगह सुपरस्टार हैं और मुझे लगता है कि ये इश्यू अब बोरिंग हो चुका है। (हंसते हुए)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X