INTERVIEW: 'देओल' होने का भार लूंगा तो करियर शुरु होने से पहले खत्म हो जाएगा- करण देओल
सनी देओल के बेटे करण देओल फिल्म 'पल पल दिल के पास' के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं। फिल्म 20 सितंबर को रिलीज होने वाली है। ऐसे में फिल्मीबीट ने अभिनेता से मुलाकात की, जहां उन्होंने देओल परिवार से लेकर डेब्यू फिल्म तक की बातें शेयर कीं। खानदान के नाम का भार होने पर करण ने कहा- मैं इसे सकारात्मक तरीके से देखता हूं। मैं इसे भार नहीं समझता। इस बारे में ज्यादा सोचूंगा तो शायद मेरा करियर शुरु होने से पहले ही खत्म हो जाएगा।
'पल पल दिल के पास' का निर्देशन खुद सनी देओल कर रहे हैं। इस बारें में करण ने कहा कि, पापा ने कुछ और निर्माता- निर्देशकों से बात की थी, लेकिन बात नहीं बनी। फिर उन्होंने खुद ही निर्देशन करने की सोची क्योंकि वो इस कहानी के साथ पूरी तरह से न्याय करना चाहते थे। सच कहूं तो इस फिल्म के सेट पर पापा के साथ मेरा व्यक्तिगत रिश्ता भी काफी अलग रहा है। इस दौरान मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। मैं उनसे थोड़ा और करीब हो गया।
यहां पढ़ें इंटरव्यू से कुछ प्रमुख अंश-


Click it and Unblock the Notifications











