'इति मृणालिनी' मेरी मां पर नहीं :कोंकणा सेन

By Jaya Nigam

अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने कहा है कि फिल्म 'इति मृणालिनी' उनकी मां और फिल्म की निर्देशक अपर्णा सेन की आत्मकथा नहीं है। अपनी मां को प्रेरणा स्रोत मामने वाली कोंकणा ने यहां भारतीय सिनेमा के 'रिवर टू रिवर' महोत्सव के मौके पर यह बात कही। इस महोत्सव में फिल्म का यूरोपीय प्रीमियर किया गया।

कोंकणा ने कहा, "इति मृणालिनी अपर्णा सेन की आत्मकथा नहीं है। यह सही है कि सतही तौर पर मेरी मां और मृणालिनी में कुछ समानता है, क्योंकि दोनों 1970 के दशक में सफल बंगाली अभिनेत्रियां थीं। इस संदर्भ में मैंने एक युवा मृणालिनी की भूमिका निभाने के लिए मां से काफी कुछ सीखा।"

उन्होंने कहा, "लेकिन तकनीकी तौर पर मैं युवा अपर्णा की भूमिका नहीं निभा रही हूं क्योंकि यह अपर्णा सेन की आत्मकथा पर आधारित नहीं है।" 'इति मृणालिनी' एक उम्रदराज अभिनेत्री के आत्महत्या के विचारों, प्यार और उदासी की कहानी है। कोंकणा ने कुछ फिल्मों में अपनी मां के साथ काम किया है।

कोंकणा ने कहा, "मां के साथ काम करना किसी अन्य निर्देशक के साथ काम करने जैसा है। मैं अपनी मां के बहुत करीब हूं इसलिए मैं अपने आप को फिल्म का हिस्सा मानती हूं और निर्माण में व्यक्तिगत तौर पर शामिल रहती हूं।" पुरस्कार विजेता अभिनेत्री ने कहा कि उनके जीवन के हर पहलू पर उनकी मां का प्रभाव है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X