Exclusive Interview.बॅालीवुड में अच्छी कहानियां नहीं है..हॉलीवुड बेस्ट है..
फिल्लौरी फेम सूरज शर्मा ने कहा कि कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि बॅालीवुड में बेहतरीन कहानियों के लिए जगह नहीं है। यह सुनकर मुझे तकलीफ होती है। यहां पढ़ें पूरी बातचीत।
बॅालीवुड के जरिए हिंदी सिनेमा के कई एक्टर हॅालीवुड में जाने का रास्ता तलाशते हैं। वहीं चुनिंदा ऐसे एक्टर होते हैं जो हॅालीवुड से अपनी दमदार शुरुआत कर बॅालीवुड में दस्तक देते हैं। इस फेहरिस्त में लाइफ आॅफ पाई फेम एक्टर सूरज शर्मा का नाम सबसे पहले आता है।

अनुष्का शर्मा की फिल्लौरी केवल चंद दिनों में सिनेमाघर में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के साथ सूरज शर्मा प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। हॅालीवुड में नई पहचान बनाने के बाद सूरज ने फिल्लौरी से बॅालीवुड फिल्मों में कदम रखने का मन बनाया।
अपने नाम की तरह ही सूरज के सोच और विचार में एक तेज झलकता है। फिर चाहे वह करियर को लिहाज से हो या हॅालीवुड में अपने आगे के सफर पर। फिल्मीबीट से हुई इस खास बातचीत में सूरज ने हॅालीवुड के बॅालीवुड बिजनेस पर बढ़ते हुए प्रभाव,स्टारडम और फिल्लौरी पर बेबाकी से अपनी राय पेश की।
यहां पढ़ें इस खास बातचीत के प्रमुख अंश..


Click it and Unblock the Notifications