INTERVIEW: कपिल के साथ जो हुआ वो नसीब में लिखा था,मुझे बेहद खुशी है -सुनील ग्रोवर
क्या आपने कभी सोचा है कि जब आपकी प्यारी गुत्थी या डॅा.गुलाटी असल जिंदगी में परेशान होते हैं तो क्या करते हैं।इसका राज सुनील ग्रोवर ने फिल्मीबीट से हुई खास बातचीत में उजागर किया।
सुनील मुस्कुराते हुए कहते हैं कि जब मैं परेशान होता हूं तो खुद के ही वीडियो देख लेता हूं। मैं खुद का फेवरेट हूं। दुनिया में इतना सारा एंटरटेनमेंट है खुश होने के लिए कुछ भी देख सकते हैं।

वैसे आपको बता दें कि सुनील अपने हाथ की उंगली में एक खास अंगूठी पहनते हैं। इस अंगूठी को पहनने की दो खास वजह बताते हुए सुनील कहते हैं कि मेरे खास दोस्त के पिताजी ज्योतिषी हैं,उन्होंने मुझे यह दिया है।
खास बात तो यह है कि इसको पहनने के बाद मैं डिजिटल में आ गया। हंसते हुए सुनील कहते हैं कि यह मेरा वाईफाई है।बहरहाल,सुनील के साथ हमारी बातचीत यहीं पर खत्म नहीं हुई। कपिल शर्मा विवाद और अपने नए शो धन धना धन को लेकर सुनील ने बेबाक होकर बात की है। यहां पढ़ें...


Click it and Unblock the Notifications