चट सवाल पट जवाब: सोनाली कुलकर्णी

By Super

कौन सी फिल्म है जिसने आपको रुला दिया ?
फिल्म 'अर्थ".

ऐसा कौन सा शख्स है जिसे आप माफ करना चाहेंगी ?
मेरा केबल वाला, जो हमेशा अपने मन से चैनल बदल देता है.

ऐसी कोई फिल्म जिसे बचपन से लेकर आज तक सौ बार देखी हो ?
फिल्म 'अंगूर".

अंतिम बार खत किसे लिखा था और कब लिखा था ?
अभी आठ दिन पहले मैंने अपने चचेरे भाई को खत लिखा था.

आपका फेवरिट गैजेट कौन सा है ?
मोबाइल.

आपके सेल फोन का ब्रैंड ?
नोकिया.

अंतिम बार छुट्टियां मनाने कहां गई थी ?
अष्टविनायक.

कौन सी चीज़ आपको रुला सकती है ?
मुझे सच्चाई रुला सकती है. इसे आप सचमुच के क्षण भी कह सकती हैं.

आप किस तरह से याद किए जाना चाहती हैं एक कलाकार के रूप में या एक इंसान के रूप में ?
मैं दोनों तरह से याद किया जाना पसंद करूंगी.

कोई खाना बना सकती हैं ?
जी हां बिल्कुल. शायद मैं नायिका नहीं होती तो शेफ होती. खाना बनाना मेरा फॉल बैक प्रोफेशन है.

आपको किस चीज़ से सबसे अधिक नफरत है ?
जो लोग वक़्त के पाबंद नहीं होते उनसे मुझे बहुत नफरत है.

अगर आपको मौका मिले तो देश के लिए क्या करेंगी ?
मैं छोटे बच्चों की शिक्षा में काफी दिलचस्पी लेना चाहूंगी.

आपका पसंदीदा हॉलिडे डेस्टिनेशन कौन सा है ?
पूणे मुम्बई एक्सप्रेस हाइवे.

अगर स्वयं में कुछ बदलना हो तो क्या बदलेंगी ?
मैं अपने ज़मीन से जुडे स्वभाव को थोडा सा बदलना चाहूंगी. मैं काफी सरल हूं और यही सरलता कई बार मेरे लिए परेशानी का कारण बन जाती है.

आपके पसंदीदा हीरो हीरोइन कौन से है ?
नायिकाओं में मुझे करीना कपूर और नायकों में हृतिक रोशन, आमिर खान तथा शाहरुख खान बहुत पसंद है.

आपके लिए अब तक का खुशनुमा पल कौन सा रहा ?
जब मैं अपने परिवार से मिलती हूं और अपनी दोनों भांजियों से मिलती हूं. वह पल मेरे लिए काफी खुशनुमा पल होता है.

अंतिम बार आपने चैरिटी कब की थी ?
मैं चैरिटी को कभी याद नहीं करती. चैरिटी पूरी तरह से हमारी ज़रूरत होती है.

वह क्या चीज़ है जिससे आप कभी उबती नहीं ?
एक नहीं काफी चीज़ें हैं जिनसे मैं कभी उबती नहीं. इनमें घर सजाना, खाना बनाना तथा लिखना शामिल है.

रिलैक्स करने के लिए क्या करती हैं ?
रिलैक्स करने के लिए मैं म्युज़िक सुनना, फिल्म देखना और थियेटर देखना पसंद करती हूं. वक़्त मिले तो कभी कभार एम्ब्रॉइडरी भी करती हूं.

आपके लिए अब तक की सबसे यादगार जगह कौन सी रही ?
मैं अपनी इटालियन फिल्म की शूटिंग के दौरान विवारा आइलैंड पर गई थी. वह मेरे लिए सबसे यादगार जगह है.

आपका फिटनेस शेड्यूल क्या है ?
फिटनेस शेड्यूल मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है. हर रोज़ एक घंटा चलना मेरे लिए बहुत ज़रूरी है. यदि सवेरे समय न मिले तो मैं शाम को चलती हूं.

जिम जाती हैं यदि हां तो कौन सा ?
हां. ज़ैफ.

आपके खाने में ऐसी कौन सी चीज़ है जो बहुत ज़रूरी है ?
खाने के बाद मुझे मिठा खाना बहुत पसंद है. इसके लिए मुझे काफी किमत भी चुकानी पडती है. मीठे से मेरा मतलब चॉकलेट से नहीं, चॉकलेट मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है. मुझे मिठाइयां बहुत पसंद है.

कौन सा खेल सबसे अधिक पसंद है ?
मुझे क्रिकेट बहुत पसंद था मगर जब से कपिल देव पर आरोप लगा है क्रिकेट की तरफ से मेरी दिलचस्पी खत्म हो गई है. मैं टेनिस विंबल्डन फाइनल कभी मिस नहीं करती.

छुट्टी का दिन कितना मायने रखता है ?
मेरे लिए रविवार की सुबह बहुत मायने रखती है. इस दिन शूटिंग करना मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है. रविवार को शूटिंग न हो इसके लिए मैं प्रार्थना करती हूं.

उसे किस तरह गुज़ारती हैं ?
छुट्टी के दिन मैं देर से उठती हूं. फिर प्राणायाम करती हूं. उसके बाद जिम जाती हूं. खाना बनाती हूं. मेडिटेशन करती हूं. उसके बाद उन सभी को फोन करती हूं जिनसे मैं पूरे हफ्ते बात नहीं कर पाई हूं.

सबसे अधिक किस स्त्री पुरूष से प्रभावित हैं ?
किसी एक का नाम लेना बहुत मुश्किल है. मगर फिर भी मेरे लिए आशा भोंसले और ए आर रहमान प्रेरणा स्त्रोत है.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X