Exclusive Interview..रेप या मर्डर करने वाला विलेन नहीं हूं मैं- अभिलाष कुमार
घायल वन्स अगेन फेम अभिलाष कुमार के लिए एकता कपूर के शो कसम तेरे प्यार की से वापसी करना ड्रीम है। इसके साथ वह मानते हैं कि इन दिनों फिल्मों में विलेन की परिभाषा बदल गई है। यहां पढ़ें पूरी बातचीत।
बहुत कम ऐसे एक्टर होते हैं जिनका करियर रफ्तार से आगे बढ़ता है। खासकर ऐसे समय में जब टीवी हो या फिल्म हर जगह एक्टरों की लंबी फेहरिस्त दिखाई दे रही हो।
इन सबके बीच उठकर अभिलाष कुमार ने अपनी अलग पहचान बनाई है। अभिलाष ने बेस्ट फ्रेंड फोरेवर से एक्टिंग के क्षेत्र में कदम रखा । इसके गुमराह ,ये है आशिकी में दमदार भूमिका निभाई। लौट आओ तृषा में बॅाबी गरेवाल की भूमिका से उन्हें पहचान मिली।

लेकिन उनके करियर के लिए गोल्डन चांस सनी देओल के कारण आया। जब उन्होंने अभिलाष को घायल वन्स अगेन में विलेन की भूमिका में कास्ट किया।
अभिलाष का मानना है कि विलेन हो या हीरो उनके लिए किरदार ही पहचान हैं। इसके अलावा विलेन को लेकर उनकी परिभाषा बेहद दिलचस्प है। फिल्मीबीट से हुए खास बातचीत में अभिलाष ने बेबाक तरीके से अपनी राय पेश की।
यहां पढ़ें बातचीत के प्रमुख अंश.


Click it and Unblock the Notifications