दर्शकों का प्यार ही मेरी सफलता का राज़ है
दिनेश लाल यादव ने सफल फिल्में जैसे कसम धरती मैया की, श्रीमान ड्राईवर बाबु, कहाँ जैबे रजा नजरिया लडैके, कैसे कहें तोहरा से प्यार गए ओर निरहुआ रिक्शावाला दी हैं. इन सभी फिल्मों में से निरहुआ रिक्शावाला दिनेश की सफलतम फ़िल्म है. उल्लेखनीय है कि इस फ़िल्म ने हाल ही में अपनी सिल्वर जुबली मनाई है. पेश है दिनेश लाल यादव से की गई बातचीत:
साल 2007 आपके लिए बहुत थकान भरा रहा?
आप ये अच्छी तरह जानते हैं कि मेरे पास पिछले साल बहुत सी फिल्में थीं जिन्हें उस साल मुझे ख़त्म भी करना था सो थकान होना तो स्वाभाविक ही है. साल 2007 की शुरुवात में राष्ट्रीय ओर अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बहुत सारे स्टेज शो थे जो मुझे पूरे करने थे. लेकिन फिल्मों कि बढ़ती हुई संख्या देखकर मैंने उनपर ध्यान देना ज़्यादा उचित समझा.
इसका मतलब है कि अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शो के लिए पूर्ण विराम लग गया है?
नहीं बल्कि अभी ही सही समय है जो मैं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शो पर ध्यान दे सकता हूँ. फिल्मों को जो समय देना चाहिए थे वो मैंने भरपूर दिया अब इस साल मेरे हाथ में इतनी फिल्में नहीं हैं जितने पिछले साल थी. सो अब मैं सभी तरफ़ ध्यान दे सकता हूँ.
अपनी फ़िल्म 'निरहुआ चलल ससुराल' के बारे में कुछ बताइए?
यह बहुत ही रोचक फ़िल्म है ओर मेरे दिल के बहुत करीब है. इसमें निरहुआ एक ऐसा इंसान है जो सभी की बहुत मदद करता है ओर दिल का बहुत सच्चा है. अचानक उसकी मुलाकात एक लड़की से होती है जिसका नाम सुनैना है. वो निरहुआ के गाँव में आती है ओर किन्ही कारणों से अपना घर द्वार गँवा बैठती है. इसके बाद निरहुआ उसकी मदद करता है ओर अपने घर में उसे रहने देता है. कहानी बुहत ही रोचक मोड़ लेती है. आप भी इसे ज़रूर देखें.
आपकी आने वाली फ़िल्म कौन सी है जिसकी इन दिनों आप शूटिंग कर रहे हैं?
मेरी आने वाली फ़िल्म का नाम है 'विधाता'. इसकी शूटिंग के लिए मैं लखनउ जा रहा हूँ. इस फ़िल्म में पहली बार मैं ओर रवि किसे दोनों काम कर रहे हैं. इसकी शूटिंग लगभग 60 % पूरी हो चुकी है.
अपने स्टेज शो के बारे में कुछ बताएं?
मैंने बहुत से राष्ट्रीय ओर अंतर्राष्ट्रीय शो किए हैं. हाल ही में मुम्बई में मैंने कंदिवाली में शो किया था ओर मुझे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. दर्शकों का यही प्यार मेरी सफलता का राज़ है.
आपके भाई भी आपके पदचिन्हों पर चल रहे हैं. उनके बारे में क्या कहना चाहेंगे?
मेरा भाई मुझसे भी बहुत अच्छा ऐक्टर है. वो बहुत ही मेहनती है. हाल ही में टी-सीरीज़ का एक एलबम सुपरहिट हुआ है. उसके पीछे मेरे भाई का ही हाथ है. मैं भगवन से दुआ करता हूँ कि उसे बहुत सफलता मिले.
आपकी फ़िल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' हिट हुई है. आपको किस महसूस होता है?
मैंने इस फ़िल्म में बहुत ही सशक्त लेकिन आम आदमी कि तरह किरदार निभाया है. बहुत ही सादे तरीके से मैंने जनता का मन मोह लिया. मैं ईश्वर से दुआ करता हूँ कि जैसे इस फ़िल्म ने सिल्वर जुबली मनाई है वैसे ही ये गोल्डन जुबली मनाये. और दर्शकों का प्यार मुझे इसी तरह मिलता रहे.


Click it and Unblock the Notifications