भारत की लडकियों का एक सपना

हमारे यहां भी कई पुरस्कार होते हैं तो क्या वजह है लोग सिर्फ ऑस्कर को अधिक प्राथमिकता दी जाती हैं. आप क्या कहना चाहेंगे ?
दरअसल पश्चिम में भी ऑस्कर के अलावा और भी कई पुरस्कार समारोह होते हैं. वहां भी गोल्डन ग्लोब, बाफ्ता, सैग इत्यादि पुरस्कार समारोह होते हैं. हमारे साथ परेशानी यह है कि हम ऑस्कर को अधिक महत्व देते हैं. जिस तरह हम उनके पुरस्कारों को अहमियत देते हैं उसी तरह हम अपने यहां के पुरस्कारों को भी अहमियत देते हैं सो मुझे लगता है इस पर बात करना बेबुनियाद है.
'मिस इंडिया वर्ल्डवाइड" का परिचय भारत से करवा रहे हैं तो किस तरह की चुनौतियां पेश आएंगी ?
देखिए चुनौतियां तो कई हैं मगर हमारी कोशिश यह है कि हम इससे प्रभावित न हो. हम भारत के सारे राज्यों और दूर दराज़ जगहों पर जाकर सारी लडकियों को एक ऐसा प्लेटफॉर्म प्रदान करना चाहते हैं जिससे उनकी मिस इंडिया बनने की तमन्ना पूरी हो सके. कई बार कद की वजह से वह अपना सपना पूरा नहीं कर पाती हैं. ऐसी लडकियों को हम यह बताना चाहते हैं कि अगर उनमें टैलेंट है तो वह अपना सपना बिना किसी शर्तों पर पूरा कर सकती है. मैं चाहता हूं जिस तरह से कई बच्चे और लडकियां देश के कोने कोने से आकर कई शो में भाग लेते हैं उसी तरह इस शो के तहत भी लडकियां आए और अपना मिस इंडिया बनने का ख्वाब पूरा करें.
मिस इंडिया वर्ल्डवाइड के तहत जिन लडकियों को आपने चुना है उनमें व्यक्तित्व के अलावा और किन चीज़ों की आपने तलाश की ?
कद के अलावा उनकी चाल ढाल, उनके बात करने का अंदाज़ और उनकी अदा इस प्रतियोगिता के लिए आवश्यक है. अक्सर कद के कारण भारत की अधिकतर लडकियां अपने सपने से महरूम रह जाती हैं. साथ ही यह भी ज़रुरी नहीं है कि वह खूबसूरत हों. इसमें लडकियों का टैलेंटे मायने रखता है.
आपको नहीं लगता है कि हमारे देश में इन प्रतियोगिताओं से काफी ऐसी बाते जुडी हुई हैं जो सच नहीं है. आप उसे बदल पाने में कितना कामयाब हो पाएंगे ?
शायद आपको सुनकर हैरानी होगी कि हम इसे बदल पाने में कुछ हद तक कामयाब हो गए हैं. टॉप फाइव में एक लडकी पांच फुट दो इंच थी जो ब्यूटी कॉंटेस्ट के हिसाब से काफी कम थी. मुझे दुख है कि वह प्रश्नोत्तर राउंड में हार गई वर्ना आज यह भी होती. मगर साथ ही मुझे फक्र है कि अपने टैलेंट, अपने व्यक्तित्व के कारण वह इतने नज़दिक तो आई. हमारे यहां कद को लेकर कई मिथ है. मगर हम इससे भी इंकार नहीं कर सकते हैं कि हमारे यहां की लडकियां कद में अन्य देश की लडकियों के मुकाबले काफी छोटी होती है. 5-2 या 5-3 हमारे यहां के लडकियों की एवरेज हाइट है. यदि एवरेज हाइट की लडकियां मिस इंडिया के खिताब के बारे में सोच ही न पाएं तो यह उनके साथ ज़्यादती होगी.
क्या आपको नहीं लगता जब वह दूसरे देश में जाकर दूसरी लडकियों से प्रतियोगिता करेंगी तो पिछड जाएंगी ?
जी नहीं ऐसा कुछ भी नहीं होगा. मज़े की बात यह है कि दूसरे देश में भी वह भारतीय लडकियों के साथ ही प्रतियोगिता करेंगी जो भारतीय मूल के हैं. वह किसी ब्राज़ील की या मोरक्को की लडकियों से प्रतियोगिता नहीं करेंगी. दूसरे देश में पैदा होने के बावजूद मैंने भारतीय मूल की लडकियो को कद में छोटा होते देखा है. ज़ाहिर सी बात है क्योंकि उनकी नस्ल तो भारतीय ही होगी. सन 2005 में हुए मिस इंडिया प्रतियोगिता में जब मैं जज था तब मैंने देखा था कि उनमें एक ऑस्ट्रेलिया की लडकी थी जिसका कद 5-1 था मगर टैलेंट उसमें गजब का था.
व्यक्तिगत तौर पर इन ब्यूटी कॉंटेस्ट को लेकर आपकी क्या राय है ?
देखिए हर चीज़ के प्रति सबका अपना अपना नज़रिया होता है. मैं समझता हूं खूबसूरती वह नहीं है कि आप कैसी दिखती हैं बल्कि खूबसूरती वह है कि आपने अपना व्यक्तित्व कैसा बना रखा है. इसमें आपका टैलेंट सबसे अधिक मायने रखता है. हर खूबसूरत चेहरे और खूबसूरत शरीर के पीछे एक अभिन्न चीज़ होती है जो उस इंसान की खासियत होती है. हम उसे बाहर निकालने की कोशिश करेंगे. उदाहरण के तौर पर आप हमारी क्लासिकल डांसर को देखें वह खूबसूरत नहीं थी मगर उनका टैलेंट उन्हें खूबसूरत बना रहा था.
तो क्या मिस इंडिया वर्ल्डवाइड के बाद मिसे इंडिया वर्ल्डवाइड करने का इरादा है?
जी हां बिल्कुल. मगर उससे पहले हम इसकी सफलता देखेंगे.
दूसरे देशों में यह कॉसेप्ट सत्रह साल पूराना है. भारत में इसे लाने के लिए यही वक़्त क्यों सही लगा ?
देखिए इसके बारे में मुझे दो साल पहले जानकारी मिली. इसके बारे में सारी जानकारी पता लगाने और हिंदुस्तान टाइम्स को अपने प्रोजेक्ट के बारे में मनाने के लिए मुझे इतना वक़्त लग गया.
तो क्या आप भारत की सभी लडकियों को एक सपना दे रही हैं ?
जी हां सपना खास तौर पर उन लडकियों के लिए हैं जो यह मानकर बैठी हुई हैं कि उनके सपने पूरे नहीं हो सकते. यही चीज़ हम उन्हॆं बताना चाहते हैं कि ऐसी कोई चीज़ नहीं है जो आपके दायरे से बाहर हो. यदि आप सोचें और उस पर अपना ध्यान केन्द्रित करें तो आप भी मिस इंडिया जीत सकती हैं. एक बात का ज़िक्र मैं और करना चाहूंगा कि इसमें सिर्फ शहर की लडकियां ही नहीं दूर दराज़ की ग्रामीण भारत की लडकियां भी भाग ले सकती हैं.
जिन लडकियों ने यह प्रतियोगिता जीती है उन्हें आप बॉलीवुड में जगह दिलाना चाहेंगे ?
देखिए यह पूरी तरह से उनका फैसला होगा कि वह क्या करना चाह्ती हैं. हमनें उनके साथ किसी तरह का अनुबंध नहीं किया है हां उन्हें हम अपनी तरफ से ऑफर ज़रूर देंगे जिसके तहत हम उन्हें अनुबंधित करेंगे. मगर यह उन पर आधारित है कि वह क्या करना चाहती हैं. अगर वह दीपक तिजोरी एंटरटेनमेंट से किसी तरह की मदद पाना चाहती हैं तो हम उनकी मदद ज़रूर करेंगे.
फिलहाल कोई फिल्म जो आपने उनके साथ साइन की हो ?
जी नहीं. अभी बॉलीवुड के दूसरे साथियों को मैं कंविंस करने में लगा हुआ हूं कि वह इन्हें एक सुनहरा मौका दें. मुझे यकीन है कि वह मेरी बातों पर ध्यान देंगे.
आप संजय गुप्ता के 'व्हाइट फिदर फिल्म्स" के साथ एक फिल्म बनाने वाले थे उसका क्या हुआ ?
उसके बारे में आप बहुत जल्द जान जाएंगे. मैं चाहूंगा तब तक आप इंतज़ार करें.


Click it and Unblock the Notifications











