Interview: रियलिटी शो या डांस किया तो मेरा करियर खत्म, बैग बांधकर घर जाना होगा- नोरा फतेही

हिंदी सिनेमा में स्टारडम हासिल करने के लिए पर्दे पर खुद को ऊंचाई के साथ खड़ा रखना पड़ता है। ऐसा बहुत कम होता है जब कोई कलाकार अपने डांस, मेहनत आत्मविश्वास के बलबूते खुद की गिनती स्टार में करवाता है। ऐसी ही सफलता का स्वाद बीते कई सालों से नोरा फतेही चख रही हैं ।नोरा फतेही सिनेमा की डांसिंग डॉल हैं।

Nora fatehi

यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि डांस ने नोरा फतेही को टीवी से लेकर फिल्मों तक पंख फैलाने का मौका दिया है। इसी के जरिए वह डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित के साथ सेलिब्रेटी डांस शो झलक दिखला जा जज करने जा रही हैं। Filmibeat Hindi फिल्मीबीट हिंदी से बातचीत में नोरा फतेही ने यह स्वीकार किया है कि डांस ने उनके करियर में खास भूमिका निभाई है। लेकिन वह इसके पीछे खुद में छिपा एक्स फैक्टर को भी श्रेय देती हैं। यहां पढ़िए पूरी बातचीत।

झलक ने मेरे लिए रास्ता खोला है

झलक ने मेरे लिए रास्ता खोला है

मेरे लिए झलक दिखला जा में एक कंटेस्टेंट की तरह आना और अब जज की तरह माधुरी दीक्षित के बगल में बैठना भावुक सफर रहा है। मैंने इस शो से बहुत कुछ सीखा है, अगर एक शब्द में इसका विवरण करना हो तो यह मेरे लिए प्रेरणादायक रहा है। झलक के साथ मेरा रिश्ता अजीब है।

जब में पहली दफा मुंबई आई तो मेरे सारे संघर्ष के बीच में हर बार झलक देखा करती थी। जज कैसे बात करते हैं, कैसे सारे कंटेस्टेंट डांस करते हैं, मैं हर बारीकी को समझने और उस तक पहुंचने की कोशिश किया करती थी। मेरा सपना था माधुरी जी से मिलने का। वो मेरी प्रेरणा रही हैं, उन्हीं की वजह से मैं यहां आई हूं। मैं इसे पहले माधुरी दीक्षित जी के साथ डांस दीवाने की गेस्ट जज रह चुकी हूं। मेरे जैसे लोगों के लिए जिनका कोई गॉडफादर नहीं रहा है,उनके लिए बड़ी उपलब्धि, मिल का पत्थर रहा है। जब मुझे फोन आया कि मैं झलक दिखला जा की जज हूं, मैं यह सुनकर रोने लगी थी।

डांस से मिला है मुझे स्टारडम

डांस से मिला है मुझे स्टारडम

जज बनने के लिए आपको अपने क्षेत्र सम्मान और उपलब्धि होनी चाहिए, मैंने अपनी मेहनत से यह सब पाया है। मुझे लगा कि यह मेरे साथ शायद 10 साल बाद होगा, लेकिन मेरी सोच से परे जल्द ही मेरा यह सपना पूरा हुआ मैं यह मानती हूं कि डांस के कारण मुझे 50 प्रतिशत स्टारडम मिला है। लेकिन आप देखेंगे कि इस वक्त जो दौर चल रहा है, हर कोई सोशल मीडिया पर डांस कर रहा है, जिसे नहीं आता वो भी कर रहा है।

रहा सवाल मेरा तो डांस के अलावा भी मुझ में एक्स फैक्टर रहा है।20 प्रतिशत भाषा को सीखने की मेरी ललक के साथ लोगों का प्यार जो मुझे मिला है जिसने मेरा प्रचार किया है। पहले जब मैं आयी थी, सब लोगों ने मुझे बोला था कि आपको केवल लीड स्टार के तौर पर लांच मिलना चाहिए । फिर आपको गाना करना है । फिर ब्रांड और रियलिटी शो बाद में देखना है । मैं यह सुनकर घबरा गई थी कि कैसे यह सब करेंगे।

मुझे बोला गया कि आपका करियर खत्म

मुझे बोला गया कि आपका करियर खत्म

जब आप आउटसाइड से आते हैं, आप किसी को नहीं जानते । स्टार किड्स नेपोटिज्म इन सभी को तोड़ कर आगे बढ़ना काफी मुश्किल होता है । मुझे बोला गया था कि आपने रिएलिटी शो किया या फिर सांग किया तो आपका करियर खत्म । आपको बैग पैक करके जाना होगा । लेकिन मुझे भगवान पर भरोसा था, मेरा खुद पर आत्मविश्वास था । मैंने हर काम को हां बोला फिर चाहे मुझे वो आता हो या ना आता हो। मैंने शुरू में फिल्म की लेकिन वो काम नहीं किया ।

मुझे लगा ये मैं नहीं कर सकती कि एक साल तक फिल्म के रिलीज होने का इंतजार करूं । मैंने डांस, परफॉर्म किया। मैं साउथ गई। वहां पर मैंने काफी कुछ सीखा । वहां के एक्टर ग्रेट डांसर है । मैंने जूनियर एनटीआर के साथ काम किया । मैंने खुद को हर कदम आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया । मैंने कभी खुद को ना नहीं कहा । क्योंकि मैं ना बोलती तो उनके पास दूसरा पर्याय रहता । तमिल तेलुगू लिरिक्स सीखा । जब कि मेरे लिए हिंदी बोलना भी मुश्किल था । मैं खुश हूं कि मैंने वो किया । मैंने कभी कुछ सीखा ।

मैंने कभी किसी काम को ना नहीं बोला

मैंने कभी किसी काम को ना नहीं बोला

बिग बॅास के बाद मुझे झलक दिखला जा मिला । वहां मैंने कई सारे डांस स्टाइल सीखा । इस शो ने मुझे बहुत कुछ सीखा । कई सारे डांस फॅार्म सीखे मैंने यहां से । यहां के बाद मुझे रफ्तार के साथ दिलबर सांग करने को मिला । कई सारे म्यूजिक वीडियो के बाद मुझे फिल्मों में आइटम सांग मिला । फिल्म के लिए भी मैंने लगातार ऑडिशन दिया । मेरा बेली डांस वीडियो वायरल हो गया । वहां से मुझे दिलबर सांग मिला । मेरे करियर में एक काम से दूसरा काम जुड़ता रहा है । मैं लोगों को यही कहती हूं कि कभी किसी चीज के लिए ना नहीं बोलना है । मैं आने वाले दिनों में फिल्में भी कर रही हूं जिसकी जानकारी जल्द सबके सामने आएगी । मैं अपनी बुक भी लिखूंगी, अपने सफर को मैं रिकॉर्ड भी कर रही हूं मेरा खुद का यूट्यूब चैनल है जहां मैं खुद को दिखाने की कोशिश में हूं । मेरा कोई गॉडफादर नहीं है । मैं अपने मेहनत और विश्वास के बलबूते यहां पहुंची हूं ।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X