अपनी मर्जी की मालिक हैं दीपिका

deepika-padukone
लगातार सफलता के पायदान चढ़ रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने तीन साल के फिल्मी करियर में सात फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं लेकिन वह अभी और भी ऊंची उड़ान भरना चाहती हैं। वह कहती हैं कि वह किसी के लिए भी रुक नहीं सकतीं। दीपिका ने कहा, "मैं अपनी शर्तो पर जीवन जीती हूं।

मैंने अपने जीवन के लिए कुछ लक्ष्य निर्धारित किए हैं, मैं उन लक्ष्यों को प्राप्त करना चाहती हूं और मुझे बहुत उम्मीदें हैं। मैं बहुत ज्यादा महत्वाकांक्षी हूं और मैं किसी के लिए भी नहीं रुकूंगी। मैं आगे बढ़कर बहुत कुछ प्राप्त करना चाहती हूं और मैंने अब तक जो कुछ किया है उससे बहुत कम संतुष्ट हूं।"

देखें : IIJW का फैशन शो

चौबीस वर्षीय दीपिका राजधानी के रेडियो मिर्ची 98.3 एफएफ स्टूडियो में अपनी फिल्म 'लफंगे परिंदे' के प्रचार के लिए आई हुई थीं। उन्होंने बहुत कम समय में बहुत ज्यादा सफलता अर्जित की है लेकिन इससे उन्हें आगे और अच्छा काम करने की प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा, "मेरे लिए अभी भी यह शुरुआत है। मैंने अब तक केवल सात फिल्में की हैं।

इसलिए अभी मुझे बहुत कुछ करना है, मैं और फिल्में करना, और निर्देशकों के साथ काम करना चाहती हूं, अपने नाम बहुत सी सफल फिल्में और लोकप्रिय गीत दर्ज कराना चाहती हूं। मैं जानती हूं कि मैंने जहां से अपना सफर शुरू किया था वहां से काफी आगे निकल आई हूं लेकिन मुझे अब भी बहुत कुछ हासिल करना है।"

दीपिका प्रख्यात बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं। उन्होंने एक मॉडल के बतौर अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने 2006 में आई कन्नड़ फिल्म 'ऐश्वर्या' से अभिनय की शुरुआत की।

बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म फरहा खान के निर्देशन में बनी 'ओम शांति ओम' थी जिसमें उन्होंने शाहरुख खान के साथ अभिनय किया। बाद में उन्होंने 'बचना ए हसीनों', 'लव आज कल' और 'हाउसफुल' जैसी फिल्में दीं। हाल ही में प्रदर्शित हुई फिल्म 'लफंगे परिंदे' में उन्होंने एक नेत्रहीन लड़की का अभिनय किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X