अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना चाहती हूं: लीजा रे

By Neha Nautiyal

Lisa Ray
कैंसर से उभर रहीं कनाडा में रहने वाली भारतीय-कनाडाई अभिनेत्री लीसा रे को फिल्मी दुनिया में वापसी की जल्दी नहीं है। वह कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने और एक किताब लिखने के प्रति ज्यादा उत्सुक हैं।

कोशिकाओं के एक दुर्लभ कैंसर के इलाज के बाद स्वस्थ जीवन जी रहीं 38 वर्षीय लीसा कहती हैं कि वह आगे भी फिल्मों में काम करेंगी लेकिन अब ये काफी अलग होगा।

लीसा ने बताया, "मेरी बीमारी 'मल्टीपल माईलोमा" में सुधार हुआ है। मैं यह नहीं कह सकती कि यह बीमारी पूरी तरह ठीक हो गई है लेकिन मेरे डॉक्टर लगातार इस पर नजर रखे हुए हैं और अब मैं स्वस्थ और सामान्य जीवन जी रही हूं।"

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से उबरने में लगी लीजा में गजब की हिम्मत और साहस है। लीजा कहती हैं, " हालांकि मैं सामान्य जीवन नहीं जी रही हूं। मगर कैंसर से निकलने के बाद जीवन आए में बदलावों के साथ एक असाधारण जीवन की ओर वापसी की है।"

लीसा को अपनी फिल्म 'कुकिंग विद स्टेला" के प्रदर्शन का इंतजार है। लीजा का कहना है वो सिर्फ वो काम करना चाहती हैं जिसमे उन्हें सुकून मिले और वो जिंदगी अपनी ही शर्तो पर जीना चाहती हैं।

लीजा कहती हैं, "मुझे लगता है कि मैंने अपने करियर के लिए अपने जीवन में बहुत समझौते किए हैं। कैंसर मेरे लिए एक चेतावनी है। मैं कैंसर के विषय में जागरूकता फैलाना चाहती हूं और इन दिनों इसी पर काम कर रही हूं। फिल्मों के साथ अब कैंसर भी मेरे करियर का अभिन्न हिस्सा बन गया है।"

लीसा ने फिलहाल फिल्मों के कोई नए प्रस्ताव स्वीकार नहीं किए हैं। फिलहाल उन्हें पूरे अमेरिका में कैंसर पर बातचीत करने के लिए वक्ता के बतौर आमंत्रित किया गया है और वह कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के अभियान से जुड़ी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X