..................... I've always found women superior: Anil Kapoor | महिलाएं हर लिहाज से पुरषों से बेहतर हैं : अनिल कपूर - Hindi Filmibeat

महिलाएं हर लिहाज से पुरषों से बेहतर हैं : अनिल कपूर

anil-kapoor
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्माता अनिल कपूर को खुशी है कि अंतत: पुरुष प्रधान बॉलीवुड में महिलाओं को अपनी जगह मिल रही है। अनिल कहते हैं कि उन्होंने महिलाओं को हमेशा ही उत्कृष्ट पाया है। अनिल ने कहा, "मैंने हमेशा महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग योग्यताओं में विश्वास किया है। मैंने हमेशा महिलाओं को पुरुषों से उत्कृष्ट पाया है। मैं यह बात यूं ही नहीं कह रहा हूं। यदि मेरे बच्चों की अच्छी परवरिश की बात की जाए तो ऐसा उनकी मां और मेरे कारण हो सका।" अनिल का विवाह 1984 में हुआ था। उनकी दो बेटियां सोनम, रिया और एक बेटा हर्ष है।

देखें : सोनम के 'सुपर डैड' अनिल

उन्होंने कहा कि अब लड़कियां बहुत कम उम्र में ही बॉलीवुड का रुख कर रही हैं और उन्हें सफलता भी मिल रही है। अनिल ने बताया कि उनकी छोटी बेटी रिया ने केवल 23 वर्ष की उम्र में एक पूरी फिल्म बनाई। वह कहते हैं कि वह न केवल अपनी बेटियों सोनम और रिया के लिए बल्कि सभी लड़कियों के लिए खुशी महसूस करते हैं। उनकी बड़ी बेटी सोनम ने बड़े पर्दे पर आने का फैसला लिया था। सोनम ने वर्ष 2007 में बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया" से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह 'दिल्ली 6" और हाल ही में प्रदर्शित हुई 'आई हेट लव स्टोरीज" में दिखीं।

देखें : आयशा की तस्वीरें

कपूर की छोटी बेटी रिया भी फिल्म 'वेक अप सिड" में सहायक निर्माता के तौर पर काम किया हैं। रिया ने एक निर्माता के बतौर पर्दे के पीछे ही काम करने का निर्णय लिया है।पचास साल के होने जा रहे अनिल की पहली सफल फिल्म 'वो सात दिन" रही थी। इसके बाद उन्होंने 'तेजाब", 'बेटा", 'राम लखन", '1942: ए लव स्टोरी", 'विरासत", 'नायक" और ऑस्कर पुरस्कार प्राप्त 'स्लमडॉग मिलियनेयर" जैसी बेहद सफल रही फिल्मों में अभिनय किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X