..................... I will maintain balance with films: Priyanka | फिल्zwj;मों में संतुलन बनाएं रखूंगी: प्रियंका - Hindi Filmibeat

फिल्‍मों में संतुलन बनाएं रखूंगी: प्रियंका

By Super

बॉलीवुड में लगातार तीन असफल फिल्‍में देने के बाद राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मधुर भंडारकर की फिल्म 'फैशन" से सफलता का लुत्फ उठा रही प्रियंका इन दिनों काफी खुश हैं। तो आइए जानें 'फैशन" की सफलता और प्रियंका की आगामी फिल्मों के बारे में।

प्रश्न - आपकी हालिया रिलीज़ फिल्म 'फैशन" को काफी सराहा जा रहा है। कैसा लग रहा है ?

उत्तर - बहुत अच्छा लग रहा है। सबसे अधिक खुशी की बात यह है कि नायिका प्रधान फिल्म को पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर इतनी बडी ओपनिंग मिली। साथ ही दर्शक इतना सराह रहे हैं। आम तौर पर बॉलीवुड की फिल्मों में एक नायक का होना बहुत ज़रूरी है सो इस फिल्म के रिलीज़ होने से पहले काफी ज़िम्मेदारी और अपेक्षाएं थी। अब जब फिल्म हिट हो गई है तो ऐसा लग रहा है कि हमनें किला फतह कर लिया है।

प्रश्न - आम तौर पर जब कई नायिकाएं एक साथ होती हैं तो उनमें कैट फाइट की खबरें आती रहती हैं। मगर 'फैशन" को लेकर ऐसा कुछ नहीं हुआ। क्या इसका श्रेय आपके अनुभव को जाता है ?

उत्तर - दरअसल कंगना और मुग्धा दोनों अच्छी लडकियां हैं। पहले दिन ही दोनों मुझे बहुत अच्छी लगी और उनसे मेरी दोस्त हो गई। अगर इसका श्रेय आप मुझे दें तो शायद यह गलत होगा क्योंकि शुरूआत दोनों तरफ से हुई थी।

प्रश्न - आप खुद फैशन की दुनिया से हैं और विश्व सुंदरी रह चुकी हैं। इस फिल्म के बाद फैशन को लेकर क्या अब आपके नज़रिए में कोई बदलाव आया है ?

उत्तर - जी नहीं। फैशन के बारे में आज भी मेरा नज़रिया वही है जैसा पहले था। हालांकि अब उसमें और सुधार हो गया है। मुझे यह देखकर काफी खुशी हुई कि फैशन इंडस्ट्री में इतना बडकप्पन है कि वह उस मॉडल को भी माफ कर देते हैं जो अनप्रोफेशनल रास्ता अख्तियार करते हुए सभी को लात मार देती है। मै खुद फैशन इंडस्ट्री से हूं और मैं हमेशा से यही मानती रही हूं कि यह बहुत अच्छी जगह है। सच कहें तो अपने ढंग से चीज़ों को सुलझाना आना चाहिए वर्ना दबाव और गंदगी हर जगह है।

प्रश्न - क्या इसे आप आपने लिए दीवाली का भव्य उपहार मानती हैं ?

उत्तर - जी हां। मेरे लिए इस दीवाली का सबसे बडा तोहफा है।

प्रश्न - इस फिल्म में ग्लैमर की बजाय ह्यूमन एंगल को दर्शाया गया है। क्या आप इस बात से आश्वस्त थी कि दर्शक इससे प्रभावित होंगे ?

उत्तर - इस फिल्म को साइन करने से पहले ही मधुर जी ने मुझे इस बात से आश्वस्त कर दिया था कि इस फिल्म में फैशन इंडस्ट्री को गलत तरीके से पेश करने की बजाय इसके मानवीय पहलुओं को दर्शाया जाएगा। अगर आपने फिल्म देखी होगी तो आपने गौर किया होगा कि मेघना यानी मेरे किरदार की ज़िन्दगी में हार मेघना के गलत फैसलों की वजह से आती है। इसके लिए फैशन इंडस्ट्री कहीं से भी ज़िम्मेदार नहीं है। सच कहूं तो कहानीकार ने कहानी काफी खूबसूरती से लिखी है।

प्रश्न - 'द्रोणा" से काफी अपेक्षाएं थी मगर वह पूरी नहीं हो पाई। आपके अनुसार इसका कारण क्या है ?

उत्तर - देखिए अपेक्षाएं हर फिल्म से होती है मगर अफसोस कुछ फिल्मों से अपेक्षाएं पूरी होती हैं और कुछ फिल्मों से नहीं होती। हर फिल्म अपनी किस्मत के साथ आती है। मुझे खुशी है उस फिल्म में लोगों ने मेरी मेहनत, मेरे अभिनय को सराहा। बाकि मेरे हाथ में और कुछ नहीं था।

प्रश्न - अपनी आनेवाली फिल्मों के बारे में बता दीजिए ?

उत्तर - मेरी आनेवाली फिल्मों में करन जौहर की 'दोस्ताना", विशाल भारद्वाज की 'कमीने" और आशुतोष गोवारिकर की 'व्हाट्स योर राशि" है। इनमें 'दोस्ताना" एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जो 'फैशन" से बिल्कुल अलग है। यह तीन दोस्तों की फिल्म हैं जो एक दुसरे से बहुत प्यार करते हैं। वह जहां भी जाते हैं एक साथ जाते हैं और फिर पता चलता है कि वह दोनों लडके गे हैं। 'दोस्ताना" एक अच्छी और दिलचस्प फिल्म है। इस फिल्म में मेरे साथ अभिषेक और जॉह्न हैं। 'कमीने" और 'व्हाट्स योर राशि" के बारे में अभी कुछ कहना बहुत जल्दबाज़ी होगी। अभी सिर्फ इतना बता सकती हूं कि 'कमीने" में मैं एक मराठी लडकी का किरदार निभा रही हूं और 'व्हाट्स योर राशि" में ऐसा किरदार निभा रही हूं जो अब तक पूरे भारतीय सिनेमा में किसी ने नहीं निभाया है।

प्रश्न - मधुर के बाद अब विशाल भारद्वाज और आशुतोष गोवारिकर के साथ आप काम कर रही हैं। क्या अलग तरह की फिल्मो के द्वारा अपनी अलग जगह बनाना चाहती हैं ?

उत्तर - ऐसी कोई बात नहीं। अगर मैं आशुतोष गोवारिकर के साथ काम कर रही हूं तो तरुण मनसुखानी की 'दोस्ताना" भी कर रही हूं। दरअसल मैं अपनी फिल्मों में संतुलन बनाए रखना चाहती हूं।

प्रश्न - आपका ड्रीम रोल क्या है ?

उत्तर - इत्तिफाक से वह अब तक आया नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X