मैं आज भी फिल्में बनाना नहीं जानता : मणिरत्नम

एक साक्षात्कार में मणिरत्नम ने बताया, "प्रत्येक फिल्म में वापस उसी स्थिति में लौट जाता हूं। जब मैंने अपनी पहली फिल्म बनाई थी, मैंने उस समय कोई प्रशिक्षण नहीं लिया था, न ही किसी निर्देशक के साथ मैंने काम किया था। वास्तव में मै नहीं जानता था कि फिल्म कैसे बनाई जाती है।"
अभिषेक की जरूरत सुपरहिट रावण
कन्नड़ फिल्म 'पल्लवी अनु पल्लवी' से अपने करियर की शुरूआत करने वाले मणिरत्नम ने कहा, "मै सोचता था कि जब मैं दो या तीन फिल्में बना लूंगा तो विशेषज्ञ बन जाऊंगा। 20 फिल्में बनाने के बाद भी मै नहीं जानता कि फिल्में कैसे शूट की जाती हैं। मै अभी भी संघर्ष कर रहा हूं।"
मणिरत्नम ने दक्षिण के साथ- साथ हिन्दी में भी कुछ मशहूर फिल्में बनाई हैं जिनमें 'युवा', 'गुरु', 'रोजा', 'बांबे' और 'दिल से' जैसी फिल्में शामिल हैं। 'युवा' और 'गुरु' के बाद मणिरत्नम ने एक बार फिर अभिषेक के साथ थ्रिलर फिल्म 'रावण' बनाई है जो शुक्रवार को प्रदर्शित हो रही है।
अभिषेक के बारे में मणिरत्नम कहते हैं, "जब भी मैने अभिषेक के साथ काम किया उन्होंने अलग तरह की भूमिकाएं कीं और काफी अच्छे तरीके से उस भूमिका को निभाया। प्रत्येक फिल्म के साथ वह अच्छा कर रहे हैं।"
देखें: रावण की तस्वीरें
फिल्म 'रावण' का निर्माण तमिल और हिन्दी में किया गया है। इस फिल्म की शूटिंग करेल के अथीरापल्ली के जंगलों, तमिलनाडु के ओट्टी, उत्तर प्रदेश में झांसी के साथ ही कोलकाता और महाराष्ट्र में की गई है।


Click it and Unblock the Notifications