..................... I become choosy now: Kim Sharma | अब काफी चूज़ी हो गई हूं: किम - Hindi Filmibeat

अब काफी चूज़ी हो गई हूं: किम

By Super

किम शर्मा के लिए यह काफी दुखद बात है कि 'मोहब्बतें" के बाद उनकी एक भी फिल्म हिट नहीं हुई और ना ही उन्होंने दर्शकों का मनोरंजन किया। बावजूद इसके वह अक्सर खबरों में बनी रही अपनी प्रेम कहानियों के माध्यम से। फिलहाल उनके अनुसार वह सिंगल है और बहुत जल्द एक से दो होना चाहती हैं। आइए जानें उनसे उनकी फिल्मों के साथ उनकी प्रेम कहानी और बॉलीवुड के बारे में उनके ख्यालात।

प्रश्न - आपकी आनेवाली फिल्मों में 'लूट" और 'डैडी कूल" शामिल है। उसके बारे में थोडा सा बताइए ?

उत्तर - देखिए अभी फिलहाल मैं अपने किरदार के बारे में कुछ नहीं बता सकती क्योंकि फिल्म रिलीज़ होने में अभी वक़्त है। अगर अभी सब कह दूंगी तो रिलीज़ के दौरान क्या कहूंगी। फिलहाल सिर्फ यह कहना चाहूंगी कि 'लूट" सुनील शेट्टी की फिल्म है और 'डैडी कूल" इन्द्र कुमार की। यह कॉमेडी फिल्म है मगर 'धमाल" और 'मस्ती" से काफी अलग है।

प्रश्न - फिल्म 'लूट" की शूटिंग के दौरान जिस तरह सुनील शेट्टी ने गोविन्दा से आठ किलो वज़न कम करवाया था उसी तरह आपसे भी कोई अपेक्षा की थी ?

उत्तर - देखिए सुनील शेट्टी काफी फिटनेस फ्रिक इंसान हैं और वह वाकई में फिट रहना पसंद करते हैं। यह और बात है कि किरदार के लिए उन्होंने गोविंदा जी से आठ किलो वज़न कम करवाया मगर सच्चाई तो यह है कि उन्हें देखकर ही हमें ऐसा लगता है कि हमें भी फिट रहना चाहिए। उन्होंने मुझे तो कभी कुछ नहीं कहा मगर मैं खुद ब खुद उनसे इतनी प्रभावित हो गई कि फिटनेस की तरफ अधिक ध्यान देने लगी।

प्रश्न - 'छोडो ना यार" के एक साल बाद आप रुपहले पर्दे पर नज़र आएंगी। इसकी वजह ?

उत्तर - दरअसल पिछले एक साल में मैं काफी चूज़ी हो गई हूं और सोच समझकर फिल्में साइन कर रही हूं। इसकी एक वजह यह भी है कि कुछ फिल्में बीच में अटक जाती हैं और कुछ फिल्में पूरी होकार भी रिलीज़ नहीं होती। अब रिलीज़ को लेकर तो मैं कुछ नहीं कर सकती। फिल्म कब रिलीज़ होगी यह पूरी तरह से निर्माता के फैसले पर आधारित है।

प्रश्न - पर्सनली किस तरह का किरदार आप निभाना चाहती है जिसके मद्देनज़र आप फिल्म करती हों ?

उत्तर - देखिए इसके लिए मैंने सोच समझकर कोई रणनीति नहीं तय की है। जो मेरे पास जिस किरदार के साथ आता है मैं उस पर ध्यान देती हूं। कहानी और किरदार को पढकर जब मुझे यह एहसास हो जाता है कि हां यह फिल्म करके मुझे अच्छा लगेगा तो मैं उस फिल्म के लिए हां कर देती हूं। वर्ना मन के विरुद्ध जाकर कोई फिल्म करने का कोई मतलब नहीं है।


प्रश्न - बॉलीवुड में 'ब्यूटी विथ ब्रेन" का होना बहुत मुश्किल है मगर किम शर्मा उस कैटगरी में आती हैं। इत्तिफाक से कई बार ब्रेन के कारण लोग आपसे कटने लगते हैं। क्या कभी कोई परेशानी पेश आई ?

उत्तर - सबसे पहले तो आपको धन्यवाद कहना चाहेंगी। मेरी समझदारी के कारण आज तक मुझे कोई दिक्कते नहीं पेश आई और अगर आईं भी हों तो शायद मैंने उन पर ध्यान ना दिया हो। वैसे होने ना होने से मुझे कोई फर्क नहीं पडेगा क्योंकि जैसे मैं हूं मैं वैसी ही रहूंगी। जिस तरह मेरे माता पिता ने मुझे शिक्षा दी है मै वैसे ही अपनी ज़िन्दगी जीती हूं। अगर किसी को उससे कोई परेशानी हो तो हो।

प्रश्न - इन दिनों काफी नायिकाएं टेलीविज़न पर बतौर जज या होस्ट नज़र आ रही हैं। छोटे पर्दे के बारे में आप क्या सोचती हैं ?

उत्तर - अच्छी बात है कि टेलीविज़न ने अपनी पहुंच काफी लोगों तक बना ली है। साथ ही मुझे इस बात की भी खुशी है कि अब फिल्मी कलाकारों को देखने के लिए दर्शकों को अपने पैसे नहीं खर्चने पडेंग़े। टेलीविज़न के द्वारा वह घर बैठे अपने पसंदीदा कलाकारों को देख सकते हैं।

प्रश्न - आपको कभी किसी टेलीविज़न शो के लिए ऑफर आए हैं ?

उत्तर - जी हां काफी आए हैं मगर वह मुझे कुछ खास नहीं लगे। फिलहाल मैं उनका नाम नहीं मेंशन करना चाहूंगी।

प्रश्न - 'बिग बॉस" जैसे किसी शो में बतौर प्रतियोगी नज़र आने के बारे में क्या सोचती हैं ?

उत्तर - रात को टाइम पास करने के लिए अच्छा शो है। देखने में काफी मज़ा आता है मगर मैं यह शो नहीं कर सकती क्योंकि किसी के घर में जाकर रहना और यहां वहां की बातें करना मेरे बस की बात नहीं।

प्रश्न - इसके अलावा और कौन सी फिल्में साइन की हैं ?

उत्तर - अभी मैंने दो और फिल्में साइन की हैं मगर उनके बारे में अभी कोई फॉर्मल अनाउंसमेंट नहीं हुई है सो अभी उसके बारे में मैं कुछ नहीं बता सकती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X