मैं एक बड़ी हिट फिल्म देना चाहता हूं: अक्षय

By Neha Nautiyal

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की पिछली दो फिल्में 'खट्टा मीठा' और 'एक्शन रीप्ले' बॉक्स ऑफिस पर पैसा जुटाने में नाकाम रहीं पर इससे अक्षय की छवि पर कोई फर्क नहीं पड़ा बल्कि इससे उनमें एक बड़ी हिट फिल्म देने की ललक और बढ़ गई है।

अक्षय ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, "यदि आप मेरे करियर का ग्राफ देखें तो इसमें आपको कई उतार-चढ़ाव नजर आएंगे। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं निराश नहीं हूं लेकिन हां, मुझमें हमेशा एक बड़ी हिट फिल्म देने की इच्छा बनी रहती है। एक साल में मेरी करीब चार फिल्में रिलीज होती हैं और हर फिल्म मेरे लिए महत्वपूर्ण होती है।"

अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म एक्शन रीप्ले के बारे में अक्षय ने कहा कि शायद उसका स्क्रीनप्ले या फिर मेरा लुक दर्शकों से जुड़ नहीं पाया। उन्होंने कहा, "एक्शन रीप्ले सफल नहीं हुई। यह दर्शकों से जुड़ नहीं पाई। मैंने इसका कारण जानने की कोशिश की। मुझे लगता है कि इसका कारण फिल्म का स्क्रीनप्ले है।"

खासतौर से अपनी कॉमेडी फिल्मों के लिए मशहूर अक्षय 'हेरा फेरी', 'सिंह इज किंग' और 'नमस्ते लंदन' जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। फिलहाल उनकी एक्शन से भरपूर फिल्म 'तीस मार खां' आने वाली है। यह फिल्म क्रिसमस के अवसर पर रिलीज होगी। फिल्म की निर्देशक फराह खान हैं।

इस फिल्म में एक बदमाश के रूप में सामने आ रहे अक्षय ने कहा, "यह बेहद रोचक चरित्र है और बेहद मजेदार है। वह एक बदमाश है और काफी शरारतें करता है। वास्तव में वह काफी चालाक है, वह बड़ा बनने के लिए हमेशा लोगों को वेबकूफ बनाता है। वह खुद कुछ नहीं करता और लोगों से सारे काम करवा लेता है। मैनें ऐसी भूमिका पहले कभी नहीं की।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X