Bigg Boss 14 Exclusive: मेरे पास सबकुछ खत्म हो गया था, तब बिग बॅास ने मुझे काम दिया- शार्दुल पंडित
बिग बॉस 14 में नई एंट्री के तौर पर शार्दुल पंडित आए हैं। पूरे लॅाकडाउन के दौरान शार्दुल ने इंस्टाग्राम के जरिए काम नहीं मिलने और डिप्रेशन का जिक्र किया था। मुंबई में गुजारा नहीं होने के कारण शार्दुल अपने परिवार के पास इंदौर आ गए थे। शार्दुल ने कहा था कि जो भी उन्हें काम दिलवाएगा उसके वो आभारी रहेंगे।
देखिए, लॅाकडाउन के खत्म होने के साथ बिग बॅास 14 में शामिल होने का मौका उन्हें मिला। शार्दुल के लिए ये शो काम और पैसा दोनों लेकर आया है। वह यहां से एक बार फिर से अपने करियर की नई शुरुआत कर रहे हैं। फिल्मीबीट हिंदी Filmibeat Hindi से बातचीत में शार्दुल ने साफ तौर पर कहा कि ये शो मेरे लिए बहुत बड़ा है।

मैं इस शो में अपना हर रंग दिखाने की कोशिश करूंगा। उन्होंने ये भी कहा कि वो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नहीं हैं, केवल कुछ क्रिएटिव फैसलों के कारण उनकी एंट्री शो में जरा सी देरी बाद हो रही है। 'बंदिनी','गोदभराई' और 'कितनी मोहब्बत है' जैसे कई शो का हिस्सा रह चुके शार्दुल ने बिग बॅास के घर में जाने से पहले खास बातचीत की। यहां पढ़िए।


Click it and Unblock the Notifications