शेरशाह Exclusive: मेरे लिए 'ये दिल मांगे मोर' मोमेंट शायद इस फ़िल्म के बाद आते रहेंगे- सिद्धार्थ मल्होत्रा
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'शेरशाह' 12 अगस्त को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। कारगिल हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा की इस बायोपिक से दर्शकों की उम्मीद भी जुड़ चुकी है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को काफी पॉजिटिव प्रतिक्रियाएं मिली हैं, जिसे देखकर सिद्धार्थ और फिल्म की पूरी टीम बेहद उत्साहित है।
धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन विष्णु वर्धन ने किया है। फिल्म में विक्रम बत्रा का किरदार निभा रहे हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी दिखेंगी उनकी पार्टनर डिंपल चीमा के रोल में।

दर्शकों से मिल रहे प्यार पर बात करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्मीबीट से कहा, "इस फ़िल्म को लेकर हम लोग बहुत उत्साहित हैं। बहुत ही लंबा सफर रहा है इस फ़िल्म का। तकरीबन 5 साल पहले मैं इस फ़िल्म के सिलसिले में विशाल बत्रा जी को मिला था। शुरुआत में बिल्कुल अलग स्क्रिप्ट थी, अलग टीम थी। सिर्फ शब्बीर बॉक्स वाला और विशाल बत्रा थे। फिर जब मैं फ़िल्म लेकर धर्मा प्रोडक्शन गया, उसके बाद भी इसे बनने में ढाई साल लग गए। तो जब इतने लंबे सफर के बाद जब कोई कहता है कि उन्हें ट्रेलर या हमारा काम पसंद आ रहा है, तो बहुत खुशी होती है। उम्मीद करते हैं फ़िल्म देखने के बाद भी लोगों का पॉजिटिव रिएक्शन रहे।"


Click it and Unblock the Notifications