EXCLUSIVE:साजिद खान की Bigg Boss एंट्री पर शर्लिन चोपड़ा- समय आ गया है कि सलमान खान मोलेस्टर के खिलाफ खड़े हों

टेलीविजन के सबसे चर्चित और विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस 16 [Bigg Boss 16] की शुरुआत हो चुकी है। शो में इस बार बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं साजिद खान। जी हां, वही साजिद खान जिन पर पिछले दो -तीन सालों में #MeToo के तहत कई गंभीर आरोप लगे थे। उनके खिलाफ कई एक्ट्रेसस और मॉडल्स ने आवाज उठाई और अपनी आपबीती सोशल मीडिया पर शेयर की थी। मामला इतना बढ़ गया था कि साजिद को अपनी फिल्म 'हाउसफुल 4' से अपना नाम हटाना पड़ा।
लिहाजा, अब जब साजिद खान को वापस बिग बॉस जैसे प्लेटफॉर्म का सहारा मिल रहा है तो कई लोगों ने इस पर आपत्ति जताई है। सोशल मीडिया पर भी शो के मेकर्स को लोग खरी खोटी सुना रहे हैं। इस बारे में फिल्मीबीट से खास बातचीत करते हुए मॉडल- एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने भी अपनी बात सामने रखी है और गुस्सा जाहिर किया है। बता दें, शर्लिन चोपड़ा ने भी साजिद खान पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उन्होंने अपने साथ हुए सेक्सुअल हैरेसमेंट की कहानी सोशल मीडिया पर बयां की थी।
ये इंडस्ट्री माफिया की तरह काम करती है
शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान के बिग बॉस एंट्री पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, "अगर साजिद सलमान खान के करीबी या जानने वाली लड़की से छेड़छाड़ करता, तो क्या वह मोलेस्टर को बिग बॉस के घर में घुसने देते ??? उन सभी महिलाओं के दर्द और दुख का क्या, जिन्होंने साजिद के साथ अपने भयानक अनुभवों के बारे में सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर शेयर करने का साहस किया है?"
MeToo के कई आरोपियों को फिर से टीवी शोज और फिल्मों में काम मिल रहा है। इस पर निराशा जताते हुए शर्लिन ने कहा, "ये इंडस्ट्री माफिया की तरह काम करती है। मोलेस्टर, ड्रगिस्ट, बलात्कारी, सेक्सिस्ट सभी को एक करोड़ मौका दिया जाता है क्योंकि वे मानते हैं कि हर पापी का भविष्य होता है। अफसोस की बात है कि वे पीड़ितों के भविष्य के बारे में ज्यादा परवाह नहीं करते हैं। अधिकांश सेलेब्स को लगता है कि जो जैसा चल रहा है, चलने दो.. चुप रहना और चुपचाप काम करते रहना अच्छा है। वे यह नहीं समझते हैं कि जब तक हम माफिया के खिलाफ एक ताकत के रूप में एकजुट नहीं होंगे, स्थिति ऐसी ही रहेगी, बल्कि और बुरा भी हो सकता है।"
साजिद खान के खिलाफ बोलें सलमान खान
साजिद खान की बिग बॉस एंट्री पर सलमान खान की चुप्पी को गलत मानते हुए शर्लिन कहती हैं, "अब समय आ गया है कि सलमान सर मोलेस्टर के खिलाफ खड़े हों! सिर्फ नाम के लिए भाई-जान होने का क्या मतलब है?
नेपोटिज्म ने इंडस्ट्री को प्रभावित किया है
एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'I, Me, Myself' मानसिकता ने इंडस्ट्री को बुरी तरह प्रभावित किया है। अधिकांश तथाकथित स्टार्स का मानना है - 'अपना काम बनता, भाड़ में जाए जनता!' यह दुखद है लेकिन सच है! जो लोग नेपोटिज्म और पक्षपात के अस्तित्व को नकारते हैं, उन्हें अंधेरे में जीना छोड़ देना चाहिए और वास्तविकता का सामना करना चाहिए।
अनुशासित जिंदगी जीती हूं और लॉ पढ़ रही हूं
अपने करियर पर बात करते हुए शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि, "मैंने बहुत समय पहले ही लोगों की खुशी के लिए काम करना छोड़ दिया था। मैं किस योग्य हूं, इसका निर्धारण करना माफिया पर निर्भर नहीं है। शुक्र है, मैं ड्रग्स नहीं करती और मैं अनुशासित जिंदगी जीती हूं। मैं फिटनेस enthusiast हूं और रोजाना एक्सरसाइज करती हूं। इसके अलावा, मैं कानून पढ़ रही हूं क्योंकि कानून की समझ न केवल हमें सशक्त बनाती है बल्कि और भी कई तरीकों से हमारी मदद करती है। तो, आप देखिए, जीवन में मेरी प्राथमिकताएं माफिया गिरोह को परेशान करती हैं।
बिग बॉस के मेकर्स को देना चाहेंगी मैसेज
बिग बॉस के मेकर्स को क्या मैसेज देना चाहेंगीं, इस सवाल पर शर्लिन ने कहा, जब मैं स्टोरी नरेशन के लिए साजिद के घर गई था, तो उसने मुझे अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया था और उसे 0 से 10 के बीच रेट करने के लिए कहा था। अब मैं बिग बॉस के घर में जाना चाहती हूं और साजिद को रेटिंग देना चाहती हूं। भारत को देखने दें कि एक survivor अपने मोलेस्टर के साथ कैसे डील करती है!


Click it and Unblock the Notifications

