Exclusive Interview ऐश्वर्या राय बच्चन से मेरी शक्ल मिलती है या नहीं, फर्क नहीं पड़ता- स्नेहा उल्लाल
सलमान खान की 'लकी नो टाइम फॅार लव' की एक्ट्रेस। ऐश्वर्या राय बच्चन की हमशक्ल। स्नेहा उल्लाल के बायोडाटा के साथ ये दोनों नाम चिपक सा गया है। यहां तक कि गूगल पर भी स्नेहा उल्लाल का नाम की खोज करते ही एक साथ ऐश्वर्या और सलमान का नाम जुड़ जाता है।
क्या होता होगा जब फिल्मी दुनिया में कदम रखने के साथ स्नेहा की तुलना ऐश्वर्या राय से की गई? इसका जवाब खुद स्नेहा उल्लाल ने साफ शब्दों में दिया है। साल 2015 में आखिरी बार 'बेजुबान इश्क' में दिखाई देने के बाद स्नेहा गंभीर बीमारी के कारण गायब हो गईं। 3 साल तक वह ब्लड से जुड़ी हुई बीमारी से पीड़ित रही थीं।

आधा घंटा भी खड़ा रहना उनके लिए मुश्किल था। खुद को फिर से मजबूत कर स्नेहा ने एक्टिंग की दुनिया में वापसी की है। जी 5 की वेब सीरीज 'एक्सपायरी डेट' आज रिलीज हुई। सलमान की ये लकी एक्ट्रेस बोल्ड किरदार में दर्शकों को चौंकाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फिल्मीबीट हिंदी Filmibeat Hindi से हुई खास बातचीत में स्नेहा उल्लाल ने ऐश्वर्या राय बच्चन की हमशक्ल का टैग, सलमान खान से फिल्म की मांग और बॉलीवुड की टेढ़ी राह पर बातचीत की।


Click it and Unblock the Notifications











