Exclusive: कोरोना के कहर पर गौतम गुलाटी- खुद कोविड से लड़ा हूं, ऑक्सीजन से जुड़ा लक्षण डरावना है
सलमान खान की राधे योर मोस्ट वांटेड भाई में गौतम गुलाटी विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामले के बीच राधे की रिलीज को गौतम गुलाटी ने सही बताया है। उनका कहना है कि सलमान खान के फैंस के लिए इस कठिन हालात में राधे फिल्म एंटरटेनमेंट का काम करेगी।
फिल्मीबीट से हुई खास बातचीत में गौतम गुलाटी ने भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामले पर भी चर्चा की। बीते साल खुद गौतम गुलाटी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। ऐसे में जब उनसे ये सवाल किया गया कि भारत में कोरोना के बढ़ते हुए मामले और अस्पतालों में सुविधाओं की कमी की खबरें जब आप सुनते हैं तो बतौर भारतीय नागरिक क्या सवाल उठता है?

इसके जवाब देते हुए गौतम ने कहा कि मैं यही कहना चाहता हूं कि कोविड एटीट्यूड वायरस है । वो खुद नहीं आएगा आप खुद उसको लेकर अपने घर जायेंगे।आपको उसका एटीट्यूड खत्म करना होगा। लोग सोचते हैं कि बाहर जाना ठीक है। क्या होता है? देखा जाए तो इस वायरस से खुद को हम ही दूर रख सकते हैं। सावधानी इसका हल है।

मेरा भी घर में रहकर वजन बढ़ गया था
वह आगे कहते हैं कि लोग अपना ध्यान रखें। अभी भी कई लोग घर से वॅाक करने के बहाने बाहर जा रहे हैं। ऐसे में आप बाहर से ही कोविड लेकर आ जायेंगे। मुझे पता है कि लॅाकडाउन में सुबह से रात तक घर पर रहने से चिढ़ होने लगती है। मेरे साथ भी ऐसा होता था। जब मैं मुंबई में था तो मेरा वजन भी काफी बढ़ गया था। मैंने घर पर रहकर वर्कआउट किया और अपने वजन को कम किया।

फिर मुझे कोविड हो गया -गौतम गुलाटी
फिर मैंने सोचा कि लंदन जाता हूं। मैं लंदन में 2-4कपड़ों के ब्रांड के साथ काम करता हूं। कई एंटरनेशनलकपड़ों के ब्रांड हैं। जिनके साथ मेरा लंदन में फोटोशूट होता है। इसलिए मैं लंदन आ गया। लंदन आकर मुझे पिछले साल कोविड हो गया। मेरे लिए अकेले खुद को संभालना मुश्किल था। फिर भी मैंने खुद को मजबूत बनाए रखा। कोविड से लढ़कर बाहर आया।

ऑक्सीजन से जु़ड़ा हुआ,ये डरावना है।
अब तो कोविड से नए लक्षण आ रहे हैंऑक्सीजन से जुड़ा हुआ,ये डरावना है। इसके लिए पहले से तैयारी होनी चाहिए। जिसे कोरोना होता है उसे अपनी सेहत मेंऑक्सीजन को लेकर पूरी सावधानी रखनी चाहिए।ऑक्सीजन के साथ तैयार रहना चाहिए। ये लोगों के हाथ में भी है खुद का ध्यान रखना। बाहर नहीं निकलना चाहिए। इस वजह से मैं कह रह हूं कि दो पल का बाहर का मजा परिवार के लिए आपके खुद के लिए खतरा हो सकता है। मास्क लगाकर रखना चाहिए।अपना जीवन अपने हाथ में।

इस वक्त डॉक्टर्स का क्या हाल हो रहा होग?
भारत में इस वक्त चुनौतीऑक्सीजन और अस्पताल में बेड की कमी को लेकर है। इस पर गौतम कहते हैं कि मैं समझ सकता हूं।भारत में कोविड को लेकर अस्पताल में बेड औरऑक्सीजन की दिक्कतें हैं। ये समझना होगा कि अस्पताल में भी एक स्तर की जगह होती है।डॉक्टर्स का क्या हाल होता होगा जो लोगों को इस हाल में मरते हुए देख रहे होंगे। इस पर सरकार को काम करना चाहिए। आने वाले कल के लिए तैयार होना चाहिए। कल को कुछ भी हो सकता है।

हर जगह पर सरकारी कैंप होना चाहिए
जैसे रातों रात फिल्म के सेट बन जाते हैं, उसी तरह सरकार को एक्शन लेना चाहिए जल्दी। अगर अस्पताल में जगह नहीं है तो खुला मैदान , हर जगह पर सरकारी कैंप होना चाहिए।। जिसमें हर तरह की कोविड केयर की सुविधा है। सबसे जरूरी, ऐसे हालात में लोगों को अपना ध्यान खुद रखना है। सरकार को एक नई योजना के साथ तैयार होना होगा। जो लोग गरीब है सुविधा नहीं ले सकेते, वो चाहे खाने की हो या महामारी से जुड़ी हुई, उनका कौन है? समाजसेवा में लोग आगे आकर काम कर रहे हैं , लेकिन देश में इतने सारे लोग हैं,इसके लिए भी सरकार को जरूरी कदम उठाना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











