EXCLUSIVE: 'सब जानते हैं कि अनुराग कश्यप कैसा है, लेकिन सब अपने फायदे के लिए हैं चुप'- पायल घोष
निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष ने फिल्मीबीट को दिए एक्सक्लुसिव इंटरव्यू के जरिए अपनी आपबीती साझा की। फिल्मीबीट के लिए मोनिका के साथ बातचीत में एक्ट्रेस ने पूरा वाक्या बताया और एक बार फिर उन आरोपों को विस्तार से बताया। कई सालों बाद आखिर क्यों इस समय पायल ने ये आरोप लगाए हैं? इस पर उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से इस बारे में बताना चाहती थी लेकिन करियर के चलते और कोई न नुकसान पहुंचा दे इसीलिए मुझे चुप रहना पड़ा। लेकिन अब मैं चुप रहने वाली नहीं हूं। मुखौटे के पीछे का चेहरा मैं सामने लाना चाहती हूं।
पायल घोष ने शुरुआत से बताते हुए कहा, मैं पहली बार उनसे (अनुराग कश्यप) मिलने अपनी मैनेजर संग गई थी। तो उन्होंने आधा घंटा मुझे बैठा कर रखा। दूसरे दिन उन्होंने मुझे फोन किया और कहा कि मेरे घर आओ। वह बहुत अच्छे से पहले बर्ताव कर रहे थे और मुझे खाना भी खिलाया। लेकिन दोबारा जब बुलाया तो वह शराब और स्मोक कर रहे थे।
वह मुझे दूसरे रूम में लेकर गए। उन्होंने मेरे साथ दुर्रव्यवहार करने की कोशिश की। जब मैंने इसका विरोध किया तो उन्होंने दूसरी लड़कियों का नाम लेने शुरू कर दिए। मैंने इस पर कहा कि मुझे आज जाने दो। मैं जैसे तैसे अपनी जान बचाकर वहां से बचकर बाहर आ पाईं।


Click it and Unblock the Notifications











