Exclusive Interview: ट्रेन खाली हो गई, मैंने पूछा बॉम्बे स्टेशन आया क्यों नहीं- मानव कौल
मानव कौल ऐसे कलाकार हैं जो कि चंद मिनट की बातचीत में सामने वाले व्यक्ति के जेहन में खास जगह बना लेते हैं। काबिल लेखक और उम्दा कलाकार होने की झलक मानव की बातचीत में झलकती है। फिर चाहे मुलाकात कुछ मिनट की क्यों ना हो। इससे सभी वाकिफ है कि पर्दे पर अपने नाम से किरदार को लोकप्रिय करने की खूबी मानव कौल में हैं।
परफॉर्मर स्टार कहलाते हैं मानव कौल। यही वजह है कि मानव कौल का नाम आते ही दर्शक फिल्म पर विश्वास करने लगते हैं। एक बार फिर से वेब सीरीज 'द वर्डिक्ट वर्सेज नानावटी' के ट्रेलर में नौसेना अधिकारी केएम नावावटी के किरदार से मानव चर्चा में हैं।

बतौर एक्टर ही नहीं इस सीरीज से मानव का निजी जुड़ाव भी है। फिल्मी बीट से खास बातचीत में मानव कौल ने नानावटी केस, बॅाम्बे में अपने पहले कदम के दिलचस्प किस्से से इस मुलाकात को खास बना दिया।


Click it and Unblock the Notifications











