Exclusive Interview: मेरे पास 40 फिल्मों के ऑफर थे पर मुझे बॉलीवुड छोड़ने की धमकी मिल रही थी
बॉलीवुड की चर्चित डेब्यू कलाकारों की बात हो तो तनुश्री दत्ता का नाम लिस्ट में जरूर शामिल किया जाएगा। साल 2004 में मिस इंडिया टाइटल जीतने के बाद तनुश्री ने बॉलीवुड में एंट्री ली। आशिक बनाया आपने, चॉकलेट, भागमभाग, ढ़ोल जैसी फिल्मों में काम कर उन्होंने जल्द ही बॉलीवुड में अपनी एक जगह बना ली थी। लेकिन साल 2010 में उन्होंने अचानक ही बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। पिछले दो सालों से वह अमेरिका में रह रही हैं।
लेकिन अब तनुश्री लंबे समय के बाद भारत वापस आई हैं और अपनी फैमिली के साथ वक्त गुजार रही हैं। इस दौरान फिल्मीबीट ने एक्ट्रेस से खास बातचीत की, जहां तनुश्री ने अपने कमबैक, नाना पाटेकर से जुड़ी अपनी कंट्रोवर्सी, नेपोटिज्म आदि पर बेबाकी से अपने विचार रखे।

बॉलीवुड में कमबैक करने की अफवाहों की तनुश्री ने सिरे से नकार दिया। साथ ही उन्होंने किसी टीवी शो या रिएलिटी शो का हिस्सा बनने से भी इंकार किया है। कोई दो राय नहीं कि तनुश्री इस वापसी के दौरान काफी कॉफिडेंट नजर आ रही हैं।
यहां पढ़ें इंटरव्यू से कुछ प्रमुख अंश-


Click it and Unblock the Notifications