Exclusive Interview- आमिर खान के लिए कमबैक फिल्म साबित होगी सितारे जमीं पर? निर्देशक RS Prasanna ने दिया जवाब

RS Prasanna Interview

RS Prasanna Interview- आमिर खान की फिल्म सितारे जमीं पर को लेकर चर्चा है। ये फिल्म जिस तरह की टॉपिक पर बनी है इसके पहले ऐसी कहानी शायद ही बॉलीवुड में आपने देखी होगी। फिल्म के निर्देशक आरएस प्रसन्ना हैं जो कि पहले भी जबरदस्त फिल्म शुभ मंगल सावधान बना चुके हैं।

आरएस प्रसन्ना ने फिल्मीबीट से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए सितारे जमीं पर को लेकर कई बेहतरीन खुलासे किए हैं। उन्होने आमिर खान को लेकर कई मजेदार बातें बताई हैं।

पढ़िए साक्षात्कार के प्रमुख अंश:

Q- जिस तरह की ये फिल्म बन रही है ऐसी फिल्म इसके पहले हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में नहीं बनी है, इसका आइडिया कैसे आया?

A- ये काफी एक्साइटिंग था क्योंकि मेनस्ट्रीम में ऐसा कोई एफर्ट नहीं आया है जिसमें एक सोशल मैसेज भी हो और एंटरटेनमेंट भी हो और 80-90 स्पेशल लोगों के कैरेक्टर्स हों। ये स्टोरी मेरे पास आई जो कि दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है.. मैं इंतजार कर रहा था कि शुभ मंगल सावधान के बाद कोई ऐसी स्टोरी मिले जो कि मुझे एक्साइटेड करे तो ये वैसी ही स्टोरी थी। ऐसी फिल्म अभी तक नहीं आई है क्योंकि इसमें कॉमेडी है, फैमिली का सीन भी है और इमोशनल भी है।

Q- क्या आमिर खान के लिए ये एक कमबैक फिल्म साबित होने वाली है?

A- जब मैं इस फिल्म की कहानी को लेकर एक्टर के बारे में सोच रहा था तो आमिर खान के फैन होने के नाते मुझे लगा कि इस फिल्म में वो सबकुछ है जैसा आमिर खान की फिल्मों में होता है, एक फीलिंग होती है। जैसे दंगल, लगान, तारे जमीं पर.. तो मुझे ऐसा लगा कि ये एक अच्छा सिनेमा होगा। मैने सोचा कि ये एक ऐसी फिल्म होगी जो कि हमको हंसाएगी, रुलाएगी.. तो ये होती है आमिर सर की फिल्मों की फीलिंग। तो आमिर खान के फैन होने के नाते मुझे ये लगा। क्योंकि उनके फैंस हर एज ग्रुप के हैं और काफी डिफरेंट होते हैं। उनके फैंस हर एक देश में और हर प्रोफेशन के लोग उनके फैन हैं। तो मुझे लगा ये अच्छा होगा कि वो इस फिल्म में हों।

Q- आपने आमिर खान जैसे सुपरस्टार को डायरेक्ट किया है। हम उस स्टार के बारे में जानना चाहते हैं जिसे डायरेक्ट करने में आपको सबसे ज्यादा दिक्कतें आईं, और वो दिक्कते क्या थीं?

A- मैं काफी ब्लेस्ड रहा हूं, आयुष्मान- भूमि से लेकर आमिर सर और जेनेलिया तक सबके साथ काम करना काफी ब्लेस्ड रहा है मेरे लिए। मैं ऐसा डायरेक्टर हूं जो कि अपने एक्टर्स को बहुत प्यार करता हूं। आमिर सर को डायरेक्ट करना मेरे लिए काफी सम्मान की बात है। वो ऐसे एक्टर हैं जो कि इतने डेडिकेटेड हैं, वो वर्कशॉप में आते हैं, इतनी पॉसिटिव एनर्जी लेकर आते हैं। उनके साथ काम करना काफी अच्छा है। काफी फ्रेंडली माहौल के साथ मैने आमिर सर के साथ काम किया। पहले मेरे भी मन में विचार था कि एक सुपरस्टार को डायरेक्ट कर रहा हूं तो कैसे होगा, लेकिन सर ने दो मिनट में कंफर्टेबल कर दिया। वो आपको इतना कंफर्टेबल बना देते हैं कि आपको बहुत मजा आएगा सर के साथ काम करने में।

Q- एक डायरेक्टर होने के नाते आप अपने एक्टर्स से क्या उम्मीदें रखते हैं।

A- बतौर डायरेक्टर में अपने एक्टर्स से यही उम्मीद करता हूं कि वो स्क्रिप्ट को उतना ही प्यार दें जो कि मैं एक डायरेक्टर होने के नाते दे रहा हूं। एक्टर के अंदर एक्साइटमेंट और प्यार स्क्रिप्ट को लेकर हो क्योंकि ये अलग से नहीं डाल सकते हैं, ये फीलिंग्स हैं। मैं तो चाहता हूं कि आप इस फिल्म में काम करें लेकिन क्या आप भी उतने ही एक्साइटेड हैं? अगर हैं तो मजा आएगा काम करने में। जो भी स्पेशल एक्टर्स हैं.. उनमें से सिर्फ एक ने दो फिल्म की हैं जिसका नाम गोपी है। बाकी किसी ने काम नहीं किया है लेकिन उनके अंदर बहुत एक्साइटमेंट है।

Q- फिल्म सितारे जमीन के बॉक्स ऑफिस से क्या उम्मीदें हैं। क्या ओपनिंग रहेगी? 100 करोड़ क्लब में कितने दिन में जा पाएगी?

A- ये कमेंट मैं नहीं कर पाऊंगा, एक डायरेक्टर होने के नाते मैं इसपर कुछ नहीं कहना चाहता। मैं सिर्फ ये कहना चाहता हूं कि हमने बहुत ईमानदारी से ये फिल्म की है और एक आमिर फैन होने के नाते मैं काफी एक्साइटेड हूं। इस फिल्म के ट्रेलर को इतना प्यार मिला है और फैमिली के साथ इसको जाकर आप थिएटर में देखोगे तो वही प्यार और हैप्पीनेस आपको मिलेगा।

Q- जाते जाते अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में कुछ बताना चाहें?

A- अभी मेरे मन में कुछ नहीं है, बस मेरे मन सिर्फ सितारे जमीं पर ही चल रही है। यही फिलहाल आने वाली है।

More from Filmibeat

Read more about: aamir khan sitaare zameen par
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X