Exclusive Interview- कास्टिंग काउच और हैरेसमेंट को लेकर खुलकर बोलीं सीरत कपूर, कहा- किसी को बाउंड्री..

Seerat Kapoor Exclusive Interview- सीरत कपूर इस वक्त पैन इंडिया फिल्म को लेकर चर्चा में चल रही है। टीवी, बॉलीवुड और साउथ में काम करके अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत चुकीं सीरत कपूर किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
काफी जल्दी वो फिल्म 'जातस्य मरणम् ध्रुवम' के साथ साामने आने वाली हैं। फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सीरत कपूर ने अपनी इस फिल्म और पर्सनल लाइफ को लेकर फिल्मीबीट से ढेर सारी बातें की हैं।
पढ़िए साक्षात्कार के प्रमुख अंश:
Q- सबसे पहले अपनी अपकमिंग फिल्म 'जातस्य मरणम् ध्रुवम' पर रौशनी डालिए, कैसी है फिल्म?
A- आपको फिल्म के टाइटल से ही समझ आ गया होगा कि ये काफी यूनीक नाम है। जातस्य का मतलब है लाइफ, मरणम का मतलब है मौत और ध्रुवम का मतलब है फैक्ट। तो इस टाइटल के साथ है हमने इस फिल्म को लेकर काफी कुछ क्लियर कर दिया है। ये उन लोगों की कहानी है जो कि अपने जिंदगी के अनुभवों से बाहर आए हैं और उनका सफर बचपन से शुरु हुआ है। बड़े होते हुए कैसे ट्रामा और क्या समस्या आती हैं और वो आपके जीवन में क्या बदलाव लाती हैं, ये फिल्म इसके बारे में है।
Q- सीरत आप काफी वर्सेटाइल हैं। आपने म्यूजिक वीडियो से लेकर टेलीविजन, बॉलीवुड और साउथ तीनों ही इंडस्ट्री में काम किया है जिनका वर्क कल्चर एक दूसरे से काफी अलग है। सबसे ज्यादा चैलेंज आपको किस इंडस्ट्री में आए और सबसे सुकून भरी इंडस्ट्री कौन सी लगी?
A- देखिए सुकून ढूंढने जाएंगे तो जितना आप बाहर से जाते हो उतना आप कम पाते हो, जितना आप अंदर जाते तो सुकून, शांति और सिक्योरिटी को डील करने का तरीका काफी गहराई से मिलता है। आप अपने आप में कई बदलाव देखते हैं कि क्या हम वही बच्चे हैं या बदल रहे हैं सोसाइटी के हिसाब से। हर इंडस्ट्री में भाषाएं तो अलग ही हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि जो हम बना रहे हैं वो पहले कभी देखा नहीं गया है। होता क्या है कि डायरेक्टर जिस इंडस्ट्री में फिल्म बनाता है तो वो अपने दर्शकों को खींचने की कोशिश करता है। साउथ में क्या है कि भले ही कल्चर अलग हो लेकिन परिवार हमेशा साथ रहता है। भले ही आपकी शादी हो जाए लेकिन ये अपने माता पिता और दादा दादी तक को आसानी से नहीं छोड़ते हैं और ये साउथ इंडस्ट्री में देखने को मिलता है। इसलिए साउथ की जो फिल्में हैं वो वैसी ही बनती हैं जो कि साउथ इंडियन फैमिली को कनेक्ट करती हैं।
Q- आपकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'मारीच' आपको कैसे मिली?
A- मैं काफी सरप्राइज थी और मैं रहती तो मुंबई में ही हूं लेकिन मैने साउथ में इतना काम किया है तो ये नहीं कह सकती की मैं इस इंडस्ट्री को नहीं जानती। मैं जिस तरह की एक्टर हूं मुझे सही काम अपनी तरफ खींचता है। मेरा ये मानना नहीं है कि इसके लिए आपको हर जगह जाने की जरुरत है। बस आपको जो काम मिला है वो आप शिद्दत से निभाएं। जब मुझे इस फिल्म को लेकर पूछा गया तो मेरा पहला सवाल यही था कि आप मेरे बारे में कैसे जानते हैं तो उन्होने कहा कि हमने आपका काम तेलुगू में देखा है। सौभाग्य से मुझे अपना अभिनय प्रूफ नहीं करना पड़ा और ऑडिशन्स नहीं हुए। आप जो काम करते हैं वो वाकई में ट्रैवेल करता है। इस फिल्म में नसीर साहब के साथ काम किया जो कि मेरे दादा जी के स्टूडेंट रहे हैं। ये अनुभव काफी शानदार था।
Q- दीपिका पादुकोण के काम के घंटों की मांग पर विवाद हो रहा है, इसपर सीरत कपूर का क्या रिएक्शन है? आपका निजी अनुभव क्या है?
A- देखिए बिनी किसी को कोट किए हुए मैं ये कहूंगी कि हम दोनों के हालात काफी अलग हैं। जब मैं मां बनूंगी तो मैं या तो ब्रेक लेना पसंद करूंगी या तो मैं पहले ही बात करके रखूंगी कि ऐसा करने वाली हूं। प्रोफशनली अगर आप 8 घंटे की बात कर रहे हैं तो वो इसपर डिपेंड करता है कि आप कितने सीन्स करते हैं। हमे ये समझना होगा कि एक मूवी किसी एक इंसान की वजह से नहीं होता बल्कि ये कलेक्टिवली होती है। ये मां और बच्चे की बीच की बात है लेकिन अपनी बात करूं तो मैं अपनी टीम को अपसेट नहीं करना चाहूंगी।
Q- मीटू कास्टिंग काउच या हैरेसमेंट से जुड़ा कोई एक्सपीरियंस?
A- आखिरकार मैं भी एक महिला हूं। बस हमें इस बात का ध्यान रखना है कि हमें किसी को अपनी बाउंड्री को पार नहीं करने देना चाहिए जब तक आप ना चाहें। अगर आप किसी काम के लिए गए हैं और आपको समझ में आ रहा है कि ये बातचीत किसी और तरफ जा रही है। वो आपसे कुछ ऐसी उम्मीद रख रहे हैं जिसको लेकर आप सहज नहीं है। उस वक्त आप अपना स्टेटमेंट सामने रखें और वहां से निकल जाएं। हर इंडस्ट्री के लोग इसपर बात कर रहे हैं, तो आज नहीं तो कल इसको लेकर एक क्रांति होगी। हम किसी को जज नहीं कर सकते क्योंकि सब की अपनी चॉइस होती है और सबका अपना नजरिया होता है।
Q- पर्सनल लाइफ (लव लाइफ) से जुड़ा अप्डेट जिसका आपके फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
A- बचपन से लेकर आज तक मैं एक बहुत ही सेंसिटिव लड़की रही हूं। मैं इस इंडस्ट्री से हूं और ये इमोशन काफी मजबूती से मेरे साथ जुड़ा हुआ है। मैं ये प्यार देखकर ही बड़ी हुई हूं और बहुत कम उम्र में मैं अपने पिता को खो दिया था। तो इस वक्त रियल लोगों को खोजना आसान नहीं है। अगर आप पूछना चाहते हैं कि मैं इसपर रुचि रखती हूं तो ये सच है, मैं भी परिवार बनाना चाहती हूं। मैं बच्चे पसंद करूंगी, मैं उनको संसार में लाना पसंद करूंगी। उनको शानदार लाइफ देना पसंद करूंगी। मैं सही समय पर अपने मैन को सामने लाऊंगी अभी मैं सिर्फ काम करना चाहती हूं।
Q- अगर मौका मिले तो किन 3 बॉलीवुड एक्टर्स के साथ काम करना पसंद करेंगी?
A- नसीरुद्दीन शाह सर एक थे और मैं उनके साथ और काम करना चाहती हूं। मैं अमिताभ बच्चन सर के साथ काम करना चाहती हूं। मेरा सपना है कि मैं उनके साथ काम करूं। मेरा सपना रणबीर कपूर के साथ काम करना का है। मेरी उनकी छोटी से मुलाकात रॉकस्टार के वक्त हुई थी। शाहरुख खान सर के साथ भी काम करना चाहती हूं और मैं इरफान खान के साथ काम करना चाहती थी। बहुत से ऐसे लोग हैं जो कि टाइमलेस हैं।
A- जाते जाते आपके आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर कुछ बताइए?
Q- मैं ये पैन इंडिया फिल्म कर रही हूं। इसके अलावा कई स्क्रिप्ट्स मेरे पास आ रही हैं। मैं अभी सिर्फ स्क्रिप्ट्स पढ़ रहीं हूं और उनपर मुझे वापस रिसपॉन्स करना है। काफी बातचीत हो रही है तो काफी जल्दी आपके मेरे अनाउंसमेंट्स मिल जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications














