EXCLUSIVE: "आउटसाइडर हूं, किसी से बैर नहीं, न ही पार्टीज में जाता, लेकिन मिला सम्मान"- रोनित रॉय
मिस्टर बजाज, मीहिर, के डी पाठक...जैसे ढेरों सुपरहिट किरदारों को निभा चुके एक्टर रोनित रॉय इन दिन डिजिटल शो "कहने को हमसफर सीजन 3" को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच रोनित रॉय ने फिल्मीबीट से बातचीत की। इस एक्सक्लूसिव टेलीफोनिक इंटरव्यू के जरिए अभिनेता ने अपनी वेब सीरीज "कहने को हमसफर सीजन 3" से लेकर मौजूदा स्थितियों पर बातचीत की। साथ ही एक आउटसाइडर होने का अनुभव भी साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे इंडस्ट्री में ब्रेक मिलने से लेकर और इस सफर को जारी रखने की में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।
रोनित रॉय छोटे से शहर से निकल कर आज इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। वह लंबे समय से टीवी व फिल्मों के जरिए किसी न किसी अंदाज में दर्शकों को एंटरटेन करते आए हैं। एकता कपूर के साथ लंबे समय से काम करने वाले रोनित रॉय का कहना है कि "मैं बचपन से ही एक्टर बनना चाहता था लेकिन पिता की सीख थी कि पहले पढ़ाई और फिर शोक। तो बस इसी को निभाते हुए पहले होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया फिर होटल में बर्तन साफ तक किए और इसके बाद एक्टिंग की चाह को पूरा किया।"
विस्तार से पढ़िए रोनिय रॉय संग हुई बातचीत-


Click it and Unblock the Notifications











