Exclusive Interview: मिर्जापुर ने बदल दिया करियर, सेट के बाहर हुआ लाठीचार्ज- विक्रांत मैसी

vikrant massey interview the sabarmati report

Vikrant Massey Interview- गोधरा कांड पर बनी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को लेकर इस वक्त काफी चर्चा हो रही है। फिल्म अच्छी खासी कमाई कर रही है। फिल्म के लीड रोल में विक्रांत मैसी नजर आ रहे हैं जो कि शानदार कलाकार हैं।

12वीं फेल और मिर्जापुर जैसे प्रोजेक्ट्स में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके विक्रांत ने फिल्म में एक पत्रकार की भूमिका निभाई है। विक्रांत मैसी ने 'फिल्मीबीट' के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत की है और फिल्म के बारे में काफी कुछ बताया है।

पढ़िए साक्षात्कार के प्रमुख अंश-

Q- फिल्म द साबरमती रिपोर्ट का ट्रेलर शानदार दिख रहा है। इसके बारे में वो चीज बताइए जो अभी तक किसी को नहीं पता?

A- मेरे ख्याल से जो कुछ अब तक हमने कहा है तो सबकुछ कह ही दिया है। ये सच्ची दुर्घटना पर आधारित फिल्म है जो 22 साल पहले घटी थी। 2002 को वो वक्त था और बहुत सारे लोगों को इसकी सच्चाई के बारे में पता नहीं था इसलिए इसकी बहुत सारी थ्योरी थीं। उम्मीद है कि ये फिल्म देखकर लोग समझ पाएंगे कि मीडिया का क्या रोल होता है। मीडिया कैसे चीजों के पर्सपेक्टिव बदल देता है।

Q- बेशक आपने फिल्मों में शानदार कामयाबी हासिल की है लेकिन मिर्जापुर का लेवल अलग है, इस सीरीज के बाद करियर में क्या बदलाव आया?

A- जी मैं, आपकी बात से सहमत हूं कि मिर्जापुर अलग ही लेवल पर है। मैं आपको छोटी सा एक उदाहरण देता हूं क्योंकि मेरे साथ ये रियल में हुआ था। उससे आपको ये अंदाजा होगा कि मेरी जिंदगी में कितना बदलाव आया। आप राजधानी लखनऊ में था और 12 बजे रात में अमेजन पर आ गया था मिर्जापुर। उसी दिन मेरी सुबह 7 से 7 की शिफ्ट थी।

1 हजार फैंस जमा, लाठीचार्ज हुई..

विक्रांत ने आगे कहा, ''मैं सुबह 6 बजे अपने सेट पर पहुंचा। सब खाली था, सूरज बस उगा ही था। मैं सेट पर पहुंचता हूं और पूरे दिन शूटिंग करता हूं। जब मैं शूटिंग करके निकलता हूं तो मेरे सेट के बाहर लाठीचार्ज हो रहा है। मैं जिस सुकून से आया था, उतने ही तूफान से निकला हूं बाहर। आप समझ सकते हैं, लगभग एक हजार लोग आ गए थे वहां। उनको पता चल गया था कि बबलू भैया यहां शूटिंग कर रहे हैं। लोग अपने बबलू भैया को देखने आए हुए थे। मैं आपको बता नहीं सकता कि खासतौर पर यूपी में, वैसे तो पूरे हिंदुस्तान में है लेकिन जो हिंदी हार्टलैंड है वहां पर लोगों ने बहुत प्यार दिया है।''

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X