Exclusive Interview- कास्टिंग काउच पर मंजरी फडनिस का खुलासा, बोलीं- 'मेरे पास भी आया था प्रपोजल'

manjari fadnis interview

Manjari Fadnis Exclusive Interview- 'किस किस को प्यार करूं' फिल्म में कपिल शर्मा की पत्नी का किरदार निभाकर चर्चा में आने वाली मंजरी फडनिस अब लगातार धमाका कर रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई 'द यूपी फाइल्स' फिल्म में मंजरी ने एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया और इसको लेकर वो खबरों का हिस्सा हैँ। फिल्मीबीट से एक्सक्लूसिव बाचतीच के दौरान उन्होने कई सवालों के दिलचस्प जवाब दिए हैं।

देखिए इंटरव्यू के प्रमुख अंश:

Q. आपकी आने वाली फिल्म 'चलती रहे जिंदगी' के बारे में कुछ बताइए, कैसी स्टोरी है?

A. चलती रहे जिंदगी एक फिल्म है 3 फैमिली के बारे में, जो कि लॉकडाउन के टाइम पर एक घर में फंसे हुए हैं। इसमें एक ब्रेडवाला है जो कि इन तीनों कहानियों को जोड़ता है। बड़ी प्यारी सी स्टोरी है। जब लोग घर में बैठकर बोर हो रहे थे तो हमारी डायरेक्टर आरती बगड़ी ने ये शॉर्ट फिल्म लिखी थी। उन्होने सोचा कि हमारे यहां कौन सा डीओपी रहता हैं, कौन से एक्टर्स हमारी सोसाइटी में रहते हैं? तो हमारी सोसाइटी में धरम जी रहते थे। ये शॉर्ट फिल्म बनी थी पीक लॉकडाउन के टाइम पर तो सिर्फ डायरेक्टर, डीओपी इंद्रनील और बरखा.. तो पहली फिल्म ऐसे बन गई और इसमें कोई क्रू भी नहीं था। इसके बाद एक स्टोरी और लिखी गई और बाद में इन सभी को जोड़कर ये फिल्म बनाई जा रही है।

Q. द यूपी फाइल्स में आपने एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है, कैसे मिली ये फिल्म?

A. इस फिल्म के निर्देशक नीरज सहाय जी ने संपर्क किया था। मनोज जोशी जो इस फिल्म में यूपी के सीएम का किरदार निभा रहे हैं, वो पहले मेरे साथ 'किस किस को प्यार करूं' में काम कर चुके हैँ। उन्होने मेरा ना सजेस्ट किया था इस फिल्म के लिए। बस हमारी मीटिंग हुई और उन्होने मुझे रोल ऑफर किया। मुझे किसी ने पहली बार एक पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में देखा। मैं इस रोल के लिए एक्साइटेड थी और बतौर एक्टर मैं कई तरह के अलग अलग किरदार करना चाहती हूं। इसलिए मैने इस मौके को नहीं जाने दिया।

Q. इस फिल्म में कई दिग्गज एक्टर हैं, किससे क्या सीखने को मिला?

A. टेक्निकली मेरा जो काम था वो मनोज जी के साथ ही था। बाकी सभी प्रोफेशनल एक्टर हैं और शानदार है। मैं काफी एक्साइटेड थी उस सीन के लिए जब मैं पहली बार सीएम से मिलती हूं। उस सीन में मेरा एक मोनोलॉग है, क्योंकि मैं महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के बारे में सच में बहुत सोचती हूं तो उसके लिए मैने तैयारी की थी। मैं सच में उस सीन को अच्छे से करना चाहती थी।

Q. आपने साल 2004 में फिल्म 'रोक सको तो रोक लो' से अपने करियर की शुरुआत की थी, कैसे मिली पहली फिल्म?

A. मैं बॉम्बे में किसी को नहीं जानती थी। बस मुझे एक्टिंग करनी थी। मुझे ये नहीं पता था कि मैं क्या करूं कैसे आऊं। फिर घरवालों से लड़ झगड़ के मैं मुंबई सिर्फ एक सप्ताह के लिए आई थी। अपना फोर्टफोलियो लेकर कुछ नंबर्स लेकर.. उस वक्त कास्टिंग डायरेक्टर्स नही होते थे बल्कि मॉडल कोआर्डिनेटर होते थे। मैने कुछ प्रोडक्शन हाउसेस और मॉडल कोआर्डिनेटर्स को अपने फोटोज दिए थे। मजेदार बात ये है कि जो पहली महिला मुझे यहां मिलीं जो कि मॉडल कोआर्डिनेटर थीं उन्होने मेरे फोटोज लिए थे। जब 'रोक सको तो रोक लो' बन रही थी तो उनके पास फिल्म के एग्जक्यूटिव प्रोड्यूसर गए थे कि आपके पास कोई फोटोज हो तो दिखाइए। उन्होने करीब 400 लड़कियों के फोटोग्राफ्स उनको दिखाए थे। उनमें से कुछ लड़कियां जो ऑडिशन के लिए सेलेक्ट की गईं थीं तो उनमें से मैं भी एक थी। इसके बाद मुझे पूणे से मुंबई बुलाया गया और वो मेरा पहला ऑडिशन था। मैं बहुत छोटी थी, मुझे मेकअप के बारे में कुछ नहीं पता, मुझे ये नहीं पता था कि मैं अपने आपको प्रजेंट कैसे करूं क्योंकि मैं एक फिल्म की लीड के लिए जा रही थी, मुझे कुछ नहीं पता था। मेरा ऑडिशन हो गया और जब मैं मीटिंग में थीं तो उन्होने मुझे बुलाया, वो बहुत स्वीट थीं। उन्होने कहा कि अगर आप बुरा ना मानें तो प्लीज आप एक बार अपना मुंह धोकर वापस आ सकती हैं? मैने बहुत गंदा मेकअप किया था। मैने अपने चेहरा धोया और फिर से ऑडिशन दिया। फिर मेरा स्क्रीन टेस्ट और मुझे मेरी पहली फिल्म इस तरह से मिल गई।

Q. वेब सीरीज या फिल्में.. आपको सबसे क्या करने में ज्यादा मजा आता है?

A. मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता है कि ये फिल्म है या वेब सीरीज। मुझे सिर्फ अपना किरदार करना और एक्टिंग करना अच्छा लगता है। तो मुझे इससे कोई मतलब नहीं है ये फिल्म है या सीरीज। दोनों मेरे दिल में रहते हैं।

Q. इस वक्त जो एक्टर्स ट्रेंडिंग हैं, उनमें से किसके साथ आप स्क्रीन साझा करना चाहती हैं?

A. ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर.. सभी शानदार अभिनेता हैं। राजकुमार राव, विकी कौशल ये सभी बहुत ही बेहतरीन परफॉमर हैं।

Q. कभी ऐसा हुआ है कि आप किसी प्रोजेक्ट को करने वाली हों और वो हाथ से ऐन मौके पर निकल गया हो या निकाल दिया गया हो?

A. ऑफकोर्स हुआ है, सब एक्टर्स की लाइफ में ऐसा होता है। मैने भी एक प्रोजेक्ट साइन किया था और इसमें से निकाल दी गई किसी कारण की वजह से। लेकिन उस टाइम बहुत बुरा लगा था, मैं काफी रोई थी। फिर मैने सोचा जो होता है अच्छे के लिए होता है। (हंसते हुए) जब वो फिल्म रिलीज हुई तो वो नहीं चली तो मैं...।

Q. इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच शब्द हमेशा सुनाई पड़ता है, कितनी सच्चाई है इसमें? आपका कोई अनुभव?

A. बिल्कुल हुआ है, मेरे पास एक बड़े नामी व्यक्ति के द्वारा प्रपोजल आया था लेकिन ये आपको डिसाइड करना है कि आपको वहां जाना है या नहीं। कोई इसके लिए आपको फोर्स नहीं करता है। मैने उस दिशा में जाने से इंकार कर दिया। ज्यादा से ज्यादा क्या होगा? आप अपनी जॉब खो देंगे लेकिन आपको अपने आपको सुरक्षित रखना है। लेकिन बदकिस्मती से बहुत सी लड़कियां आती हैं जो अपने घर से लड़ झगड़कर आती हैं और वो नहीं जानती हैं कि उनको अपने घर कैसे लौटना है। उनमें से कुछ लड़कियों का शोषण भी होता हैं जो मना नहीं कर पाती हैँ। मैं बस यही कहना चाहती हूं कि ये आपको समझना होगा कि ये सबकुछ आपके हाथ में है कि आपको शोषित होना है या नहीं।

Q. हर एक की अपनी एक पसंद होती है, एक अभिनेत्री के तौर पर आप किस तरह के किरदार करना चाहती हैं?

A. मैं रॉम कॉ़म में काम करना चाहती हूं। ऐसी रॉम कॉम जो कि सिर्फ मेरे कैरेक्टर के इर्द गिर्द हों। क्योंकि मेरे करियर में मैं इसको मिस करती हूं। मैने कॉमेडी कर ली, 'जाने तू या जाने ना' में मैं सेकंड लीड थी। हाल ही में मैने कई हार्ड हिटिंग परफॉर्मेंस ओरिएंटेड फिल्में की हैं जिसको मैने काफी एंजॉय किया है। लेकिन आई लव टु डू रोमांस कॉमेडी फिल्म।

Q. जाते जाते अगर आपने आने प्रोजेक्ट्स को लेकर कुछ बताना चाहें?

A. आने वाले टाइम में मेरे कई प्रोजेक्ट्स आने वाले हैँ। एक का नाम है 'पुण हाइवे', एक का नाम है 'पेंट हाउस' जिसका शायद नाम बदला जा रहा है। एक प्रोजेक्ट का नाम 'जिंदगी' है। मेरा एक गाना भी काफी जल्दी रिलीज होने वाला है, मैं सिंगर के तौर पर भी आने वाली हूं।

More from Filmibeat

Read more about: manjari fadnis interview
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X