Exclusive Interview- 'बॉलीवुड में मेरा कोई फेवरेट एक्टर नहीं है, सिवाय..' KRK ने पहली बार खोला बड़ा राज!

krk interview kamaal r khan

Eexclusive Interview - अभिनेता और फिल्म क्रिटिक KRK (कमाल आर खान) का नाम अक्सर विवादों में रहता हैं। इस वक्त वो अपने हालिया रिलीज गाने 'मेरे साथिया' को लेकर चर्चा में हैं। केआरके इस वक्त लंदन में हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं।

'फिल्मीबीट' से केआरके ने एक्सक्लूसिल बातचीत करते हुए विवादों और अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर कुछ अनसुने खुलासे किए हैं।

पढ़िए इंटरव्यू के प्रमुख अंश:

Q. मेरे साथिया.. गाने को लेकर अभी चर्चा है, लोग पसंद भी कर रहे हैं। कैसे आया इस गाने के ऑफर?

A. ये टी-सीरीज का गाना है और जाहिर सी बात है कि उन्होने कहा कि, ये गाना बना लेते हैं? तो मैने कहा कि बना लेते हैं। ये कोई बाहर का गाना तो था नहीं कि किसी ने मुझे अप्रोच करना था।

Q. मेरे साथिया.. को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने पोस्ट किया था, कैसे रिश्ते हैं मिस्टर बच्चन के साथ?

A. बच्चन साहब के साथ बहुच अच्छे रिश्ते हैं। मैने बिग बॉस किया था बच्चन साहब के साथ तो उसी के बाद से उनके साथ रिश्ते हैं। जब भी मैं कभी कोई काम कहता हूं तो वो बेचारे कभी मना नहीं करते, उनका बड़प्पन है।

Q. बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर चर्चा है, आपको फेवरिट प्रतियोगी कौन है?

A. मैं बिग बॉस देखता ही नहीं हूं, बस खबरें आती रहती हैं तो मैं पढ़ता रहता हूं। लेकिन मैं बिग बॉस नहीं देखता हूं तो जाहिर सी बात है कि कोई फेवरिट होने का सवाल ही पैदा नहीं होता।

Q. अक्सर देखा जाता है कि किसी ना विवादों में आपका नाम आ जाता है, कैसे हैंडल करते हैं सबकुछ?

A. मैं तो कोई कंट्रोवर्सी करता नही हूं लेकिन लोगों को कंट्रोवर्सी समझ में आ जाती है। कोई ट्वीट करता हूं तो लोगों को लगता है कि ये कंट्रोवर्सी है। सबको मेरे ट्वीट से प्रॉबलम है, मेरे वीडियोज से प्रॉब्लम है। सैकड़ों लोग क्रिटिक हैं और लाखों लोग रोजाना ट्वीट करते हैं लेकिन किसी को कोई प्रॉब्लम नहीं है लेकिन मेरे ट्वीट से सबको प्रॉब्लम है। ये तो ऊपर वाला जाने कि क्या प्रॉबलम है, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। हो सकता है कि मेरे ट्वीट का ज्यादा इंपैक्ट पड़ता है।

Q. अभिनय या फिल्म क्रिटिक.. दोनों में से क्या करने में ज्यादा मजा आता है?

A. नहीं नहीं, फिल्म क्रिटिक तो मैं शौक से हूं, लोगों को देखने में मजा आता है, लोग मेरे रिव्यू का यकीन करते हैं तो कर लेता हूं। ऐसा नहीं है कि मुझे किसी को क्रिटिसाइज करने में मजा आता है। एक्टिंग करने में मजा आता है, एक्टिंग अलग चीज है ऑफकोर्स, एक्टिंग करने में किसी को भी मजा आएगा। लेकिन लोग पसंद करते हैं तो रिव्यू भी कर देता हूं।

Q. इस वक्त जो एक्टर्स ट्रेडिंग हैं, उनमें से कौन आपका फेवरिट है, किसके साथ काम करना चाहेंगे?

A. मेरा फेवरिट कोई नहीं है, मेरा फेवरिट सिर्फ एक ही बॉलीवुड में और वो हैं बच्चन साहब। जब मैं यंग था तब से उनकी फिल्में देख रहा हूं। दीवार, त्रिशूल और सुहाग वगैरह.. जब मैं बच्चा था तब से मैं उनकी फिल्में देख रहा हूं और उन्ही का फैन हूं। बाकी जितने एक्टर हैं मेरे लिए बराबर हैं।

Q. देशद्रोही से आपने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी, कुछ बताइए इस फिल्म के बारे में, कैसे शुरुआत हुई?

A. वो तो मेरी अपनी फिल्म थी और मैने ही बनाई थी। मुझे एक फिल्म बनानी थी तो मैने सोचा कि चलो इसको बना लेता हूं। उस फिल्म की कहानी मैने लिखी, उसका स्क्रीन प्ले मैने लिखा, उसके गाने मैने लिखे, उस फिल्म का निर्देशन भी मैने ही किया था। मैं ही इसका अभिनेता था तो सबकुछ मैने ही किया था। मैने सोचा हीरो बनके देखता हूं, इस सब्जेक्ट में एक फिल्म बनाऊंगा तो वो कंट्रोवर्सी में आ जाएगी। हुआ भी वही, जो सोचा था वो हो गया।

Q. हालिया रिलीज हुई फिल्मों में से कोई ऐसी फिल्म है जो आपको पर्सनली ज्यादा पसंद आई हो?

A. 2024 में तो कोई ऐसी फिल्म नहीं है जो मुझे पसंद आई है। मुझे लगता है जो फिल्में पहले बनती थी वैसी फिल्में अब नहीं बनती हैं। जो फिल्म अब बन रही हैं, चल रही हैं.. तो बस ठीक ही है सब।

Q. जाते जाते आप बताने चाहें कि आपके आने वाले प्रोजेक्ट्स कौन कौन से हैं?

A. अभी तो मैं कुछ नहीं कर रहा हूं, मैं कुछ प्लानिंग करके नहीं करता हूं। कभी मेरे दिमाग में कुछ आता है तो मैं एक हफ्ते में ही सोचता हूं कि चलो कुछ कर लेते हैं। नहीं तो कुछ नहीं, अभी तो ऐसे कुछ दिमाग में नहीं है, लेकिन करूंगा तो आपको जरूर बताऊंगा।

More from Filmibeat

Read more about: krk interview kamaal r khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X