..................... EXCLUSIVE INTERVIEW: Esha Deol on action films, nepotism and father Dharmendra - He is my inspiration - Hindi Filmibeat

EXCLUSIVE INTERVIEW: एक्शन फिल्में, नेपोटिज्म और पिता धर्मेन्द्र पर बोलीं ईशा देओल, 'वो मेरे इंस्पिरेशन हैं'

exclusive-interview-esha-deol-on-action-films-nepotism-hema-malini-and-father-dharmendra

Esha Deol Exclusive Interview: अभिनेत्री ईशा देओल कहती हैं कि अभिनय की अपनी दूसरी पारी में वो वैसे किरदारों का चुनाव कर रही हैं, जो उनकी सोच से मेल खाता हो। 2022 में 'रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस' और अब 'हंटर: तोड़ेगा नहीं टूटेगा' जैसे शोज के साथ ईशा ओटीटी स्पेस को एक्सप्लोर कर रही हैं।

एक्शन शोज की तरफ अपनी आकर्षण पर बात करते हुए अभिनेत्री कहती हैं, "फैंस के बीच मेरी इमेज एक रफ एंड टफ लड़की है और मैंने हंटर में ऐसी ही भूमिका निभाई है। हंटर में लोग मुझे उसी अंदाज में देख रहे हैं, जैसी वो मुझे देखना चाहते हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि इसके बाद मुझे कुछ और बेहतरीन एक्शन आधारित किरदार मिलें, जो मीनिंगफुल भी हो।"

फिल्मीबीट के साथ खास बातचीत में ईशा देओल ने अपने करियर को लेकर खुलकर बाते की हैं। फिटनेस के प्रति अपने झुकाव, किरदारों के चुनाव से लेकर नेपोटिज्म और अपने मां- पिता (हेमा मालिनी- धमेंद्र) के बारे में भी अभिनेत्री ने काफी कुछ शेयर किया है। साथ ही 'नो एंट्री सीक्वल' को लेकर भी एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।

यहां पढ़ें इंटरव्यू से कुछ प्रमुख अंश-

Q. एक्शन की बात करें तो इससे पहले आप धूम जैसी फिल्म और रोडीज जैसे शो का भी हिस्सा रही हैं। क्या हमेशा से ही इस शैली की तरफ आकर्षण था?

A. जी, हमेशा रहा है। मुझे नहीं पता, शायद ये मेरे पिता और उनकी छवि की वजह से है, जिनसे मैं हमेशा प्रेरित रही हूं। स्पोर्ट्स और एथलेटिक्स की तरफ हमेशा से मेरे मन में एक पैशन रहा है, स्कूल के दिनों से ही। आज भी मैं वर्कआउट और किक बॉक्सिंग करती हूं और जाहिर है कि अगर आप किसी चीज को एन्जॉय करते हैं, तो आप अपने पेशे में भी इस तरह की भूमिकाएं करना चाहेंगे। ये मेरे दिल से निकलता है और यही स्क्रीन पर भी दिखता है।

Q. सुनील शेट्टी के साथ आपने पहले भी फिल्में की हैं। सालों बाद उनसे जुड़ना कैसा रहा?

A. शानदार। अन्ना (सुनील शेट्टी) के साथ जुड़ना, उनके साथ काम करना हमेशा एक ट्रीट होता है। वो खुद इतने बड़े एक्शन हीरो हैं कि सिर्फ सेट पर रहकर भी आप उनसे बहुत कुछ सीखते रहते हैं। वह मेरे लिए एक परिवार की तरह हैं। और खास बात है कि वह आज भी उतने ही बेहतरीन इंसान हैं, जितने 10 साल पहले या 20 साल पहले थे। जिस तरह से उन्होंने इतने सालों में खुद को मेंटेन किया है वो भी काबिले तारीफ है। उनमें एक ठहराव है, जो सेट पर एक पॉजिटिविटी लेकर आता है।

Q. सालों बाद सेट पर जाना आपके लिए कैसा अनुभव रहा?

A. सेट पर जाना मेरे लिए एक खूबसूरत अनुभव है। मैं महसूस करती हूं कि जैसे मैं घर से घर पर ही गई हूं। कोई भी एक्टर चाहे वो कितना भी लंबा क्यों ना ब्रेक ले ले, लेकिन जब वो सेट पर जाते हैं तो वही सेम फीलिंग होती है।

Q. फिल्म इंडस्ट्री में आपने लगभग दो दशक गुजारे हैं। किरदारों के चुनाव में कितना बदलाव आया है?

A. किरदारों में चुनाव में बहुत बदलाव आया है। आज के समय में मैं जैसे प्रोजेक्ट को चुन रही हूं, वो उनसे बिल्कुल अलग है, जो मैंने अपने शुरुआती दिनों में किया था। और मुझे लगता है कि एक परिपक्वता उम्र के साथ आती है, मानसिकता में बदलाव आता है। और आप उस तरह का काम करना चाहते हैं जो आज आपके सोचने के तरीके से मेल खाता हो।

Q. आज जिस तरह की फिल्में लिखी जा रही है। कभी ऐसा लगता है काश आपके शुरुआती दिनों में भी कुछ ऐसे किरदार मिलते?

A. नहीं, जो उस वक्त का चार्म था, वो अलग ही था। उस वक्त जितनी भी फिल्में बनी थी, आज भी लोग उन फिल्मों से, किरदारों से, गानों से कनेक्ट होते हैं। और मुझे लगता है कि इसी वजह से मेरी फैन फॉलोइंग अभी भी मजबूत है। आज भी इंस्टाग्राम में लोग मुझे दिलबरा कह कर बुलाते हैं और वो गाने अलग अलग अंदाज में शेयर करते हैं। 2000 की शुरुआत की फिल्मों के साथ जनता का जुड़ाव बहुत मजबूत है।

Q. इन दो दशकों में आपने करियर में काफी उतार- चढ़ाव देखे हैं। इससे किस तरह से डील करती हैं?

A. हर किसी की एक जर्नी होती है और सभी के सफर में पॉजिटिव- निगेटेव दोनों पक्ष साथ में ही चलते हैं। मुझे लगता है कि इंसान के रूप में हमारे विकास के लिए दोनों पक्ष जरूरी होते हैं । मुझे लगता है कि अब तक जो कुछ भी मेरे रास्ते में आया है उसे मेरे रास्ते में आने के लिए डिजाइन किया गया था। निश्चित रूप से हम उम्र और अपनी मानसिकता के अनुसार चुनाव करते हैं। अब जब मैं उनमें से कुछ चुनाव के बारे में सोचती हूं, तो मुझे लगता है कि मैं शायद इंकार कर सकती थी। वहीं, कुछ ऐसी फिल्में थीं, जिन्हें मैंने ना बोला और वो बड़ी हिट साबित हुईं।

Q. ना बोलना आपके लिए मुश्किल होता है?

A. (हंसते हुए) मेरे लिए यूं लाइफ में भी किसी को ना बोलना बहुत मुश्किल है। कोई भी इतनी उम्मीद के साथ, इतने प्यार के साथ स्क्रिुप्ट लेकर आता है, और उसे आप ना बोलते हो तो उनको बुरा तो लगेगा ही। लेकिन थोड़ा बहुत आपको खुद के बारे में भी सोचना पड़ता है कि ये मेरे लिए सही है या नहीं। आपको हमेशा अपने दिल की आवाज सुनकर प्रोजेक्ट को हां करना चाहिए।

Q. आज भी सेट पर जाने के लिए क्या बातें प्रेरित करती हैं?

A. मुझे लगता है कि एक प्रोफेशनल के रूप में अपने काम के प्रति मेरा सच्चा प्यार और पैशन है, जो मुझे हमेशा प्रेरित करता है। जब आप किसी के प्यार में पड़ते हैं तो आप नहीं जानते कि आप उस व्यक्ति के प्यार में क्यों पड़ रहे हैं। इसी तरह अपने काम के साथ है। मैं इसके साथ प्यार में हूं। इस प्यार के पीछे कोई सही या गलत वजह मुझे नहीं दिखता, लेकिन मैं दिल से आपना काम करती हूं और करती रहूंगी। ये कुछ ऐसा है जो मुझे जिंदगी में आगे बढ़ाता है।

Q. इस प्रोफेशन से आप इतना प्यार करती हैं। आपने इसे अपने 21 साल दिये हैं। जब नेपोटिज्म जैसा डिबेट छिड़ता है, तो आपकी व्यक्तिगत क्या प्रतिक्रिया होती है?

A. हर इंसान को अपनी राय देने का अधिकार है। लोग ऐसे ही होते हैं। किसी दूसरे व्यक्ति या वस्तु पर अपनी राय देना इंसानी स्वभाव है। लेकिन यदि आप इससे प्रभावित होते हैं और अपने चुनाव को प्रभावित होने देते हैं तो आपको वो नहीं होने देना चाहिए। यह बतौर एक्टर और बतौर इंसान आपकी ग्रोथ को रोक देगा। लोगों को कहने दें, जो वो कहना चाहते हैं। जब तक आप जानते हैं कि आप किस ट्रैक पर हैं, तब तक सब सही है।

Q. अपने शुरुआती दिनों आप प्रभावित होती थीं?

A. उस वक्त इतनी बातें ही नहीं होती थीं। सिर्फ तुलना की जाती थी। मेरी पहली फिल्म और मेरी मॉम (हेमा मालिनी) की 200 फिल्मों का सीधे comparison कर दिया जाता था। वो समझने में मुझे थोड़ा वक्त लगा लेकिन फिर मैं धीरे धीरे सेटल होती गई। एक पब्लिक फीगर होते हुए आप इन चीजों को रोक नहीं सकते। लेकिन आप उससे कितने प्रभावित होते हैं, ये आप पर निर्भर करता है।

Q. बतौर एक्टर कोई विश लिस्ट है?

A. मेरी विश लिस्ट बहुत लंबी है। फिलहाल यही सोचती हूं कि अच्छे प्रोजेक्ट्स आएं, अच्छी कहानी हो जिसमें परफॉमेंस आधारित भूमिकाएं हो और दमदार मैसेज हो।

Q. हंटर के बाद किन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं?

A. फिलहाल एक फिल्म की मैं शूटिंग कर रही हूं। कुछ दिनों के बाद शायद मैं उस पर बात कर पाउंगी।

Q. 'नो एंट्री' के सीक्वल को लेकर लंबे समय से अफवाह चल रही है। इस दिशा में बात कुछ आगे बढ़ी?

A. (हंसते हुए) मेरे लिए भी ये अफवाह ही है। इसीलिए फिलहाल इंतजार करते हैं। वैसे यह सबसे मजेदार फिल्मों में से एक है, ना सिर्फ बतौर एक्टर बल्कि एक दर्शक के तौर पर भी मुझे ये फिल्म बहुत दिलचस्प लगती है।

Q. धमेंद्र भी लंबे समय के बाद करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाले हैं। बतौर फैमिली आप कैसा महसूस कर रही हैं?

A. वो मेरे लिए सब कुछ हैं। वो मेरी प्रेरणा हैं। वह सबसे प्यारे इंसान हैं जिन्हें मैं जानती हूं। वह अभी भी अपने काम को लेकर बहुत उत्साहित रहते हैं जो हैरान कर देने वाला है। और मुझे खुशी है कि वो अच्छी फिल्में कर रहे हैं और अपने काम को एन्जॉय कर रहे हैं। उनके लिए काम ही सब कुछ है। जब हम साथ में भी बैठे होते हैं तो वह अपनी फोटो दिखाते हुए पूछते हैं, ये कैसा लग रहा है, वो कैसा लग रहा है। एक बार जब उन्हें सेट पर सुबह 7 बजे का कॉल टाइम दिया गया था, तो वे सुबह 5.30 बजे ही पहुंच गए थे। वह अभी भी एक न्यूकमर की तरह हैं। साथ ही फैंस के साथ उनका जो कनेक्ट है सोशल मीडिया पर, वो हममें से कोई भी अचीव नहीं कर सकता।

Read more about: esha deol interview
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X