Exclusive Interview: रवि भैया और खेसारी साथ में देखेंगे 'भाबी जी घर पर हैं' तो झगड़ा खत्म हो जाएगा- निरहुआ

Nirahua Exclusive Interview: भाबीजी घर पर हैं सीरियल के बारे में किसको नहीं पता है। इस सीरियल ने लोगों के दिल जीतें हैं और हर घर में हंसी किलकारी का माध्यम बना है। लेकिन अब इस पर एक फिल्म आने वाली है जो कि 6 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Nirahua

इस फिल्म में आसिफ शेख, रोहिताश गौड़, शुभांगी अत्रे और विदिशा के अलावा भोजपुरिया तड़का भी लग रहा है। जी हां, फिल्म में दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और रवि किशन भी इस फिल्म में धमाका करते दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर 'निरहुआ' ने फिल्मीबीट से एक्सक्लूसिव बातचीत की है।

पेश हैं भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के साथ साक्षात्कार के प्रमुख अंश..

Q- भाबीजी घर पर है सीरियल पहले ही काफी मशहूर है, फिल्म में क्या नया होने वाला है?

A- मैं भी जब किसी से बताता हूं कि फिल्म आ रही है 6 फरवरी को तो लोगों का यही रिएक्शन होता है कि ये बहुत हिट सीरियल है। जब मुझे पता चला कि इसमें मुझे काम करना है तो मुझे भी यही लगा था कि ये तो मेरा फेवरिट सीरियल है। मैं खुद इस सीरियल को देखता हूं और सारे कैरेक्टर्स कमाल के हैं और मुझे भी काम करने में मजा आएगा। फिल्म काफी पारिवारिक है और पूरे परिवार के साथ लोग इसको देख सकते हैं। ये एक मजेदार फिल्म है। अगर आपको खूब हंसना है तो थिएटर में पूरे परिवार के साथ जाइए आपको बहुत मजा आएगा।

Q- भाबीजी घर पर है प्रोजेक्ट आपको कैसे मिला?

A- फिल्म के जो डायरेक्टर हैं शशांक जी उन्होने ने ही मुझे अप्रोच किया था। मैने कहा कि आपके साथ मुझे काम करना भी है और ये मेरा फेवरिट शो है तो मैं इसमें काम जरूर करूंगा। मैने इनके साथ काम किया और बहुत मजा आया। हमारे शशांक जी बहुत ही सुलझे हुए कमाल के डायरेक्टर हैं। उन्होंने बेहतरीन तरीके से इसको फिल्माया है। हमें फिल्म करते समय इतना मजा आ रहा था तो मुझे पता है कि ऑडियंस को भी बहुत मजा आएगा।

Q- इस फिल्म में भोजपुरी इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार रवि किशन भी हैं, कितना मजा आया साथ काम करने में?

A- रवि भैया के साथ मैं बहुत फिल्मों में काम कर चुका हैं और मुकेश तिवारी जी के साथ भी कर चुका हूं। स्कैम वेब सीरीज में मैने काम किया था। दोनों ही मेरे सीनियर है और अच्छी बॉंडिंग है। इनके साथ सीन करने में भी बहुत मजा आता है और कट होने के बाद बात करने में भी मजा आता है क्योंकि दोनों के पास इतना अनुभव है लगता है कि जो बातें हो रही हैं ये भी रिकॉर्ड कर दो। इन बातों को भी लोग देखेंगे तो आनंद आएगा सबको।

Q- रवि किशन और पवन सिंह से खेसारी लाल यादव ने कहा था, 'बाप बनने की कोशिश ना करें', तरक्की के साथ साथ भोजपुरी इंडस्ट्री में इतनी कंट्रोवर्सी क्यों हो रही हैं?

A- मुझे लगता है कि इसमें अब कुछ कहने के लिए बचा नहीं है। चुनाव का समय था और चुनाव में आप जानते हैं कि लोग बयानबाजी करते हैं। चुनाव एक ऐसा युद्ध है जहां पर बयान के तीर चलते हैं तो कुछ उन्होने कहा तो कुछ उन्होने कहा। चुनाव खत्म बातें खत्म। अब तो वापस एंटरटेनमेंट में वो भी हैं, हम भी हैं ये भी हैं। मुझे लगता है कि दोनों लोग भाबीजी घर पर हैं साथ में देखेंगे तो उनका झगड़ा ऐसे ही खत्म हो जाएगा।

Q- तो आपका ये कहना है कि ये झगड़े चुनाव की वजह से थे?

A- हां हां, होता है चुनाव में तो चलता है, बयानबाजी होती है। उसके बाद तो सब भाई ही हैं, सब परिवार ही है।

Q- रियालिटी शो में अब आप कब दिखेंगे?

A- मैं बिग बॉस 6 में था और राइज एंड फॉल को लेकर भी मेरे पास ऑफर आया था। आने वाले वक्त में मौका मिला तो जरूर करूंगा क्योंकि रियालिटी शो करने में मुझे बहुत मजा आता है।

Q- बॉलीवुड में आप किस सुपरस्टार के साथ काम करना चाहेंगे?

A- मैने काम तो सलमान भाई के साथ किया है, अमिताभ बच्चन सर के साथ किया है। अब जब मौका मिलेगा तो करेंगे। अभी रवि जी के साथ काम किया, मुकेश तिवारी जी के साथ काम किया। आगे भी मौका मिलेगा तो करेंगे क्योंकि कलाकार के लिए कोई भाषा का दायरा तो होता नहीं है। भाबीजी घर पर हैं करने का एक खास कारण ये भी था कि पूरे देश में लोग इसको देखेंगे। मैं भी चाहता हूं कि पूरे देश के लोगों को मैं एंटरटेन कर सकूं। ये एक ऐसी फिल्म है जो कि सबको एंटरटेन करेगी।

Q- आपने जब करियर की शुरुआत की थी, तब में और अब में भोजपुरी इंडस्ट्री में क्या बदलाव आए हैं?

A- बहुत बदलाव आया है और लोग पसंद करते हैं। आप देखिए जो भाबीजी घर पर है में जो टोन यूज होती है वो कानपुर की जो बोली है उसको लोग इतना पसंद करते हैं। कहीं ना कहीं जो हमारी बेसिक चीजें वही लोगों को पसंद आती हैं। भाबीजी भी जैसे बात करती हैं, उनका जो अंदाज है बात करने का वो भी भोजपुरिया अंदाज ही है।

Q- जाते जाते अगर आप अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में बताना चाहें, कौन सी फिल्में आने वाली हैं?

A- बहुत सारी फिल्में हैं। अभी हाल ही में जो फिल्म रिलीज होगी वो 'पटना से पाकिस्तान 2' आएगी और हिंदी फिल्म में 'भाबीजी घर पर हैं' आ रही है। मैं तो चाहता हूं कि सबसे पहले लोग इसको देखेंगे और पसंद करेंगे प्यार देंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X