Exclusive Interview : फिल्में करने से ज्यादा जरूरी यादगार परफॉर्मेंस देना है- आयुष मेहरा
कलाकारों का स्वागत इन दिनों एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खुले हाथों से हो रहा है। डिजिटल दुनिया को इसका सबसे बड़ा श्रेय जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब वेब अपने लिए दर्शकों के बीच जगह बना रहा था तो उसी दौरान कई ऐसे कलाकार भी वेब के साथ अपने भविष्य के बेहतर कल की कल्पना कर रहे थे।
आज उनकी गिनती वेब के असली स्टार्स में होती है। हम बात कर रहे हैं आयुष मेहरा की। जिसे आप टीवीएफ, फिल्टर कॅाफी और कल्चर मशीन जैसे कई लोकप्रिय एंटरटेनमेंट प्लेटफॅार्म पर देख चुके हैं। जो अपनी एक स्माइल से रोमांस और दोस्ती का दरवाजा दर्शकों के लिए खोल देते है।

आयुष इन दिनों वेब सीरीज Dice Media ऑपरेशन एमबीबीएस में दिखाई दे रहे हैं। इस सीरीज के लिए उन्होंने अपनी भाषा पर काम करने के साथ 7 किलो वजन भी कम किया है। आयुष साफ तौर पर कहते हैं कि मैंने इसके लिए अपना खून-पसीना लगाया है। फिल्मीबीट FILMIBEAT से खास बातचीत में आयुष ने डिजिटल दुनिया के अपने सफर पर अपनी जिंदगी की सोच हमारे सामने रखी है..


Click it and Unblock the Notifications











