EXCLUSIVE: मिर्जापुर 2 के बॉयकॉट पर श्वेता त्रिपाठी बोलीं, 'किसी के इमोशंस के साथ नहीं खेलना चाहिए'
मिर्जापुर वेब सीरीज को आजतक की सबसे लोकप्रिय हिंदी वेब सीरीज कहें तो गलत नहीं होगा। इसे लेकर दर्शकों के बीच जो क्रेज है, उसे हम सभी बखूबी जानते हैं। मिर्जापुर सीजन 1 की अपार सफलता के बाद मिर्जापुर 2 का ऐलान हुआ। एक बार फिर पंकज त्रिपाठी, अली फजल, विक्रांत मैसी, दिव्येंदु शर्मा, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल समेत कई कलाकारों से सजी ये वेब सीरीज अपने सजग किरदारों से दर्शकों को इंप्रेस करने को तैयार है। इसी वेब सीरीज की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी जो वेब शो में 'गोलू' नाम के किरदार को निभा रही हैं, उन्होंने फिल्मीबीट हिंदी से खास बातचीत की।
मिर्जापुर 2 के ट्रेलर को देखने के बाद समझा जा सकता है कि इस बार श्वेता त्रिपाठी का किरदार जबरदस्त होने वाला है। पहले सीजन में जहां श्वेता हाथों में किताबें थामे और चेहरे से एकदम मासूम नजर आई थीं। वहीं 'गोलू' इस बार गुस्से से तमतमाई और हाथ में पिस्तौल पकड़े दिख रही हैं। आइए श्वेता त्रिपाठी से उनके रोल, वेब सीरीज के बारे में जानते हैं। फिल्मीबीट को दिए इंटरव्यू में श्वेता ने मौजूदा समय में मिर्जापुर 2 को लेकर फैंस ने जो नाराजगी जाहिर की है उसपर भी जवाब दिया।


Click it and Unblock the Notifications











