Exclusive Interview- 'एक्टिंग से मेरी शादी हुई है और', पारुल गुलाटी ने किए कुछ दिलचस्प खुलासे!

parul gulati Interview

एक्ट्रेस पारुल गुलाटी पंजाबी इंडस्ट्री की वजह से जानी जाती हैं और अब वो धीरे धीरे कुछ वेब सीरीज का हिस्सा बनने लगी हैं। इस वक्त उनकी एक वेब सीरीज को लेकर चर्चा है जिसका नाम ब्लू टिक वेरीफाइड है और इस सीरीज में उन्होने लीड रोल निभाया है।

साल 2010 में एक टीवी शो 'ये प्यार न होगा कम' से अपने अभिनय का शुरुआत करने वाली पारुल गुलाटी एक मशहूर बिजनेशवुमन भी हैं। वो निश हेयर ब्रांड की मालकिन हैं। 2018 में वेब सीरीज गर्ल्स हॉस्टल में वो नजर आईं थीं और उनको काफी पसंद किया गया था।

फिल्मीबीट से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान पारुल गुलाटी ने अपने शो और करियर की जर्नी को लेकर बातचीत की है।

यहां पढ़ें इंटरन्यू के प्रमुख अंश:

Q. आपकी वेब सीरीज 'ब्लू टिक वेरीफाई' के लिए आपसे कैसे संपर्क किया गया था?

A. मुझे ऑडिशन के लिए मैसेज आया था जिसमें पता चला था कि, वो इंफ्लुएंसर्स पर एक शो बना रहे हैं, वैभव विशांत एक कास्टिंग डायरेक्टर हैं। मैं ऑडिशन के लिए गई जहां कंगना की फिल्म क्वीन से एक सीन है जिसको रिकॉर्ड करना था। वो सीन ऐसा था कि वो सोशल मीडिया पर इसलिए अकाउंट बना रही है क्योंकि उसको हीरोइन बनना है और वो अपनी एक्टिंग के सीन रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर डालेगी। वो सोच रही है कि सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाऊं या नहीं क्योंकि उसको एक्टर ही बनना है। वो सीन अच्छा हो गया और मैं शॉर्टलिस्ट हो गई। इसके बाद इस सीरीज की जर्नी मुझे काफी अच्छी लगी और ये मुझसे काफी मिलती जुलती थी, क्योंकि मैं फेसबुक से सेलेक्ट होकर मुंबई आई थी। मैने सोचा कर लेते हैं, क्योंकि 20 दिन का ही शूट है और दिल्ली में है। मैने सोचा अभी तक इंफ्लुएंसर पर ऐसा कोई शो नहीं आया है।

Q- इस सीरीज में आप सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बनी हैं, तो रियल लाइफ में पारुल गुलाटी कितना एक्टिव रहती हैं सोशल मीडिया पर?

A. मेरा खुद का ब्रांड सोशल मीडिया पर है तो मुझे इसलिए काफी एक्टिव रहना पड़ता है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी जब मुझे कुछ लगता है तो पोस्ट करती हूं, या फिर मैं ट्रैवेल कर रही होती हूं। लेकिन पहले मैं बहुत एडिक्टेड थी, मैं कहां ट्रैवेल कर रही हूं, क्या खा रही हूं क्या कर रही हूं.. सब पोस्ट करती थी। अभी मैं काफी कम रहती हूं सोशल मीडिया पर।

Q. इस सीरीज में आपके साथ सिद्धार्थ निगम हैं, उनके साथ शूटिंग का अनुभन कैसा रहा?

A. वो काफी एनर्जी लेकर आते हैं, उन्होने काफी काम किया है। उन्होने कई कमर्शियल फिल्मों में काम किया है। ये उनकी नई वेब सीरीज है, वो काफी शांत इंसान हैं, आराम से आते हैं और अपना काम करते हैं। वो काफी अच्छे हैं और फनी हैं।

Q. कई लड़कियों के माता-पिता नहीं चाहते हैं कि वो सोशल मीडिया पर आएं या रील्स बनाए, आपका इसपर क्या कहना है, उन लड़कियों को क्या करना चाहिए?

A. मेरा मानना है जो भी करिए जिम्मेदारी के साथ करिए। हमने अपनी सीरीज में दिखाया भी है कि बच्चे मां बाप से बताने में डरते हैं। इसलिए वो उनको समझाती भी है कि, पता है हम इससे कितने पैसे कमा सकते हैं। क्योंकि उसको ये पता है कि वो क्या कर रही है। इसलिए जो हमने दिखाने की कोशिश की है वो पैरेंट्स के लिए भी है, सिर्फ यंग बच्चों के लिए ही नही है। अगर आपके अंदर सच में जुनून है और पैरेंट्स नहीं समझ रहे हैं तो उनसे बताओ और बात करो। अगर वो बिल्कुल नहीं चाहते हैं कि आप ऐसा करें तो आपको सोचना चाहिए।

Q. इस सीरीज में आप एक कंटेंट क्रिएटर बनी हैं, इसके लिए आपने तैयारी कैसे की?

A. इस सीरीज में दो टाइमलाइन दिखाई गई हैं, पहली वो है जब वो फेमस नहीं होती है और दूसरी वो है जब वो मशहूर हो जाती है। इसके लिए मैने खुद से भी थोड़ा सीखा। जब मैं मुंबई आ रही थी तो मैं कैसी थी। वो होता है ना जब आपको कोई नहीं जानता, फिर अचानक से लोग आपको पहचानना शुरु कर देते हैं तो आपके अंदर भी बदलाव आते हैँ। आप अपनी ड्रेसिंग और लुक्स पर भी ध्यान देते हैं। उस दौरान मैं काफी क्रिएटर्स की रील्स देखती थी और उसमें खो जाती थी। इसलिए मेरी तैयारी काफी दिलचस्प थी।

Q. साइलेंस 2 में आपने मनोज बाजपेयी के साथ काम किया, उनसे क्या सीखने को मिला?

A. जिस ठहराव के साथ वो काम करते हैं, कोईं चिंता नहीं कोई घबराहट नहीं। अपने कोएक्टर्स के साथ अच्छा रहना। मुझे लगता है ये ठहराव काफी एक्सपीरिएंस के बाद आता है। अपने काम से काम रखना, घर से ही तैयारी करके आना। हम लोग जो नए लोग हैं उनके दिमाग में काफी कुछ चल रहा होता है। मुझे लगता है कि वो ठहराव.. एक एक्सपीरिएंस के बाद ही आता है।

Q. आपको एक्टिंग के लिए पहला ब्रेक कब और कैसे मिला?

A. मैं 12वीं क्लास में थी, मैं रोहतक हरियाणा से हूं। मैं बहुत यंग थी और मुझे फेसबुक पर एक मैसेज आया था। मेरे दिमाग में एक्टिंग का सपना कभी नहीं था, मुझे लगता था मैं कैसे बॉम्बे आऊंगी। लेकिन मुझे लगता है कि भगवान को यही मंजूर था, मैं मुंबई आई और ऑडिशन दिए और वो सीरियल मुझे मिल गया। फिर मुझे लगा कि मैं यही करना चाहती हूं। लेकिन असल में संघर्ष उसके बाद शुरु हुआ था। मुझे पहले ब्रेक तो मिल गया लेकिन उसके बाद ही कठिनाइयां शुरु होती हैं।

Q. एक्टर या बिजनेसवुमन.. दोनों में से एक चुनना पड़े को क्या चुनेंगी?

A. ये बहुत कठिन सवाल है। ये ऐसा सवाल है कि अगर आप किसी महिला से पूछें कि वो अपने पति से ज्यादा प्यार करती है या अपने बच्चे से? मेरे लिए वो है ये। मैं हमेशा कहती हूं कि मैने एक्टिंग से शादी की है और Nish Hair मेरा बच्चा है। मैं चुन नहीं सकती है और ना ही कभी मैं चुनना चाहूंगी।

Q. बॉलीवुड फिल्म में बतौर एक्ट्रेस किस एक्टर के साथ काम करना चाहती हैं?

A. इस वक्त तो विकी कौशल ही हैं, वो धमाका कर रहे हैं। मैं उनके साथ काम करना पसंद करूंगी।

Q. जाते जाते अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बार में कुछ बताना चाहें तो?

A. दो वेब शोज हैं। लेकिन अभी वो प्रोसेस में हैं तो इसको लेकर बात नहीं करते हैं। अभी मैं चाहती हूं कि ब्लू टिक लोग देखें। नया प्लेटफॉर्म है तो मैं चाहती हूं लोग इसको देखें और सब्सक्राइब करें। हमने बहुत दिल से बनाया है प्रोजेक्ट, आशा करती हूं कि लोग देखें।

More from Filmibeat

Read more about: parul gulati interview
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X