Exclusive: 'महिलाओं को इंसान ही रहने दें, देवी ना बनाएं'- 'फॉर मोर शॉट्स प्लीज' फेम मानवी गागरू
फिल्मों से लेकर वेब सीरीज का सफर तय करने वाली मानवी गागरू ने फिल्मीबीट हिंदी से खास बातचीत की है। अपकमिंग वेब सीरीज 'फॉर मोर शॉट्स प्लीज' सीजन 2 के चलते मानवी गागरू ने टेलिफोनिक इंटरव्यू में अपने रोल से लेकर वेब सीरीज से जुड़े सवालों के जवाब दिए हैं। अगामी वेब सीरीज के साथ-साथ उन्होंने समाज और महिलाओं की स्थिति पर भी खुलकर बातचीत की। मानवी ने हमसे अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर भी बात की है।
बता दें मानवी गागरू की पहली बड़ी फिल्म 'नो वन किल जेसिका' थी। इसके बाद उन्होंने 'पीके', 'उजड़ा चमन' और 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' जैसी कई फिल्में की हैं। वहीं वेब सीरीज में भी मानवी लंबा अनुभव रखती हैं। वे 'मेड इन हेवन' और 'फॉर मोर शॉट्स प्लीज' के पहले सीजन में उनके अभिनय को खूब सराहा गया था।

बता दें कि 'मोर शॉट्स प्लीज' वेब सीरीज में मानवी गागरू ने 'सिद्धि पटेल' का रोल अदा किया था। जो अपनी सेक्स लाइफ को एन्जॉय करना और माता-पिता के कहने पर सिर्फ शादी करने के बारे में सोचती थीं। दूसरे सीजन को लेकर मानवी से बातचीत के प्रमुख अंश इस प्रकार हैं।


Click it and Unblock the Notifications











