Exclusive Interview: बेटा होने के बाद मुझमें बदलाव आया है, टीवी पर वापसी नहीं करना- Ekta Kaul

EKta Kaul

Ekta Kaul: ने टीवी की दुनिया में अपनी पहचान कई साल पहले स्थापित कर ली। सुमित व्यास से शादी और भी मां बनने के बाद एकता कौल ने फिर से तानव वेब सीरीज से बतौर एक्ट्रेस वापसी की है। एकता कौल ने Filmibeat फिल्मीबीट से बातचीत में यह बताया कि वह किस तरह अपने बेटे की परवरिश के साथ काम को भी पहले स्थान पर रखकर आगे बढ़ रही हैं। चलिए जानते हैं कि एकता ने इस छोटी सी बातचीत में वापसी पर क्या कहां है?

बकौल एकता ,'मुझे काम पर वापसी करनी थी। मेरे लिए तनाव से बेहतर कोई दूसरा प्रोजेक्ट नहीं हो सकता था। तनाव ड्रीम टीम और है जिसके साथ काम करने का सौभाग्य मुझे मिला। मां बनने के बाद मुझ पर जिम्मेदारी बड़ी है।

बेटे को शूटिंग पर हमेशा साथ रखा

बेटे को शूटिंग पर हमेशा साथ रखा

शूटिंग के समय मैंने कभी भी उसे घर पर नहीं रखा। मेरा बेटा कोई चीज नहीं है। जो उसे घर पर रखा जाए। मैंने उसके साथ ही काम किया है। उसने शूटिंग में मेरा समर्थन किया है। मैंने शूटिंग के बीच भी अपने बेटे का पूरा ध्यान रखा है। ऐसा नहीं है कि शादी और मां बनने के बाद मुझे काम के प्रस्ताव कम मिल रहे हैं।

एक्टिंग की जिंदगी में इंतजार होता है- एकता कौल

एक्टिंग की जिंदगी में इंतजार होता है- एकता कौल

हरएक्टर की जिंदगी में कई बार इंतजार अधिक होता है। मेरे ख्याल से उसे शादी या फिर प्रेगनेंसी से जोड़ना गलत है। मां बनने के बाद इंडस्ट्री की सोच एक्ट्रेस को लेकर काफी बदल चुकी है। अनुष्का शर्मा और करीना कपूर ने मां बनने के बाद भी जो अपनी एक्ट्रेस की जगह संभाल रखी है, ऐसा पहले भी होता आया है। हालांकि दोनों ही एक्ट्रेसेस ने मां बनने के बाद काम करने वाले ट्रेंड को इंडस्ट्री में स्थापित करने में काफी मदद की है।

मां बनने के बाद बदलाव आया है- एकता कौल

मां बनने के बाद बदलाव आया है- एकता कौल

शादी और बच्चा होने के बाद मुझमें एक बदलाव आया है। अब खुद को और दूसरों को लेकर मुझमें अपनाने की भावना पहले से अधिक बढ़ गई है। बेटा होने के बाद मैं काम, परिवार और वेद की परवरिश को संतुलित करने की कोशिश कर रही हूं।

टीवी पर वापसी नहीं करना- एकता कौल

टीवी पर वापसी नहीं करना- एकता कौल

मेरा पूरा ध्यान मेरे काम पर है। यह और बात है कि मैं चुनिंदा प्रोजेक्ट पर ही काम रही हूं। इस वजह से मैं अपनी निजी जिंदगी को भी अच्छे से संभाल पा रही हूं।'टीवी पर वापसी करने के सवाल पर एकता ने कहा कि जब तक मुझे कोई सीजन में करने का मौका मिला तब तक टीवी नहीं करना है। मेरा बेटा वेद अभी छोटा है। टीवी के लिए लंबा समय निकालना होता है। वहां पर काम के लिए समय बहुत लगता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X