Bigg Boss 14 Exclusive: इविक्शन पर नाराज शहजाद देओल- घरवालों के जरिए शो से बाहर निकाला
बिग बॅास 14 में दूसरे वीक में दूसरा इविक्शन भी शो के कंटेस्टेंट और सीनियर्स के वोटिंग के आधार पर किया गया। सारा गुरपाल के इविक्शन के बाद दूसरे वीक में घर से बाहर हुए हैं शहजाद देओल।
बिना दर्शकों के वोट के आधार पर शो से बाहर नहीं होने पर शहजाद देओल ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। सोशल मीडिया पर शहजाद देओल को लेकर ट्रेंड शुरू हुआ है। जहां पर उनके एलिमिनेशन पर सवाल उठाया जा रहा है।

शहजाद ने फिल्मीबीट हिंदी Filmibeat Hindi से खास बातचीत में ये साफ तौर पर कहा गया है कि दर्शकों के वोट के अनुसार एलिमिनेशन होता तो वह इस गेम शो से बाहर नहीं होते। उन्होंने अपने बाहर निकलने की पूरी प्रक्रिय पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है।


Click it and Unblock the Notifications