Exclusive Interview: बचपन में ही मैंने कई बड़े सेलेब्स के साथ काम कर लिया- Ahsaas channa

Ahsaas Channa

Ahsaas channa:जीतू भैया की कोटा फैक्ट्री और हॅास्टल डेज की एक्ट्रेस अहसास चन्ना ने वेब की दुनिया में अपनी पहचान कायम कर ली है। अहसास के लिए फिल्मों का सफर नया नहीं है। वह बहुत छोटी सी उम्र से एक्शन सुनती आ रही हैं। साल 2005 में अहसास ने 5 साल की उम्र में सुष्मिता सेन की फिल्म वास्तु शास्त्र में काम किया। इसके बाद ओह माय फ्रेंड गणेशा और कभी अलविदा ना कहना में भी अपनी मासूमियत से सबका दिल जीत चुकी हैं। वेब की दुनिया में इन दिनों अहसास अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कर चुकी हैं। सोनी लिव की सीरीज गर्ल्स हॉस्टल 3 में भी वह दिखाई देंगी। बचपन में फिल्मों में मिली लोकप्रियता से लेकर जवानी के संघर्ष पर अहसास चन्ना ने Filmibeat से खास बात की है।

किरदार छोटा हो या बड़ा, मायने नहीं रखता- अहसास चन्ना

किरदार छोटा हो या बड़ा, मायने नहीं रखता- अहसास चन्ना

अहसास बताती हैं कि जब भी मैं कोई प्रोजेक्ट चुनती हूं तो पहले कहानी और फिर किरदार पर फोकस रहता है। मेरा ध्यान इसी पर रहता है कि किरदार क्या है? मुझे ऐसा लगता है किरदार छोटा हो या बड़ा मायने नहीं रखता। अगर किरदार को स्क्रीन पर जगह कम मिल रही है, लेकिन कहानी के हिसाब से उनकी भूमिका बड़ी है। मैं लिए वह ज्यादा महत्व रखता है।

बचपन में मुझे फेम मिला- अहसास चन्ना

बचपन में मुझे फेम मिला- अहसास चन्ना

बचपन में काम करने का बाद मुझे जो फेम मिला, उससे कोई नुकसान नहीं हुआ। मैं लकी हूं कि कम उम्र से काम मिलता चला गया है। लोगों ने मुझे इतना पसंद किया। भिन्न किरदार निभाने का अवसर मिला। बतौर एक्टर मेरे लिए यह फायदा रहा है। कई चीजों का अनुभव मुझे उम्र के शुरुआत में ही करने को मिला है।

फेम के बाद भी ऑडिशन देना पड़ता है- अहसास चन्ना

फेम के बाद भी ऑडिशन देना पड़ता है- अहसास चन्ना

जो अनुभव रहा है उससे ऐसा नहीं है कि मुझे कभी ऑडिशन नहीं देना पड़ा। मैंने बड़े होकर अपने हर काम के लिए ऑडिशन और लुक टेस्ट दिया है। ठीक इसी तरह मेरे लिए गर्ल्स हॉस्टल 3 सीरीज रही है। हम ऐसी कहानी कह रहे हैं कि जो लड़कियों पर हैं। हम ज्यादा तर देख नहीं पाते हैं कि लड़कियों के होस्टल में क्या होता है? वह किन घटनाओं का सामना करती हैं। खुश हूं कि वेब के जरिए मुझे इस तरह के किरदार जीने का मौका मिल रहा है।

इस वजह से वेब सीरीज में काम मिल रहा है- अहसास चन्ना

इस वजह से वेब सीरीज में काम मिल रहा है- अहसास चन्ना

मुझे अधिक वेब सीरीज में काम इसलिए मिल रहा है क्योंकि मैंने पहले ऐसी सीरीज की हैं। जहां मेरा काम और किरदार पसंद आया। इसी हिसाब से मुझे सीरीज में काम मिलता जा रहा है। फिल्मों को लिए हर किसी को ऑडिशन देना पड़ता है। मेहनत करनी होती है। मैं काफी ऑडिशन दे रही हूं। उम्मीद है कि 2023 में मैं आपको किसी फिल्म में दिखाई दूं। फिल्मों की तुलना में वेब सीरीज ज्यादा बन रही हैं।

बोल्ड सीन करने में कोई परहेज नहीं- अहसास चन्ना

बोल्ड सीन करने में कोई परहेज नहीं- अहसास चन्ना

मैं बोल्ड सीन के साथ हर तरह के काम करने के लिए खुद को तैयार रखा है। मुझे करीना कपूर खान, आलिया भट्ट पसंद हैं। लेकिन मैं अपनी छवि और अपना नाम बनाना चाहती हूं। मैं हर किसी से प्रेरित हूं। हर किसी के सफर से प्रेरणा मिलती है। मैं अपनी खुद की पहचान बनाना चाहती हूं। मैं खुद को लकी मानती हूं कि बचपन में ही मैंने कई बड़े सेलेब्स लेजेंड के साथ काम कर लिया। अभी भी मैं उनके साथ काम करना चाहती हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X