Exclusive Interview आउटसाइडर हो या स्टार्स, ना सरनेम काम आता है ना बड़ी फिल्में -आफताब शिवदासानी
कोरोना से संक्रमित होने के बाद भी आफताब शिवदासानी के लिए साल 2020 खुशी लेकर आया है। इसकी वजह शादी के 6 साल बाद बेटी का पैदा होना है। आफताब कहते हैं ये साल कई लोगों के लिए बुरा है। लेकिन मेरे लिए ये खुशियां लेकर आया है। हालांकि मैं कोविड 19 पॉजिटिव हुआ। ये एक वक्त था जो गुजर गया। अब बारी मेरी नई शुरुआत की है जो है जी 5 की पॉइजन 2 रिलीज का।
फिल्मीबीट हिंदी FILMIBEAT HINDI से खास बातचीत में आफताब ने इतना कुछ कहा है कि हम सीधे आपको उनसे की गई चर्चा की तरफ ले चलते हैं। जहां पर नेपोटिज्म, शादी के टूटने की खबर, एक सुपरस्टार की जिंदगी में पॉइजन का मतलब और निजी जिंदगी को छिपाकर रखने के साथ 'क्या कूल है हम 3' और 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' एडल्ट फिल्म के साथ आफताब का नाम शामिल होने की हिचक पर बेझिझक सवाल और जवाब हुए हैं।

फिर चलिए शुरू करते हैं...


Click it and Unblock the Notifications











