हर इंसान में एक विलेन होता है- रितेश देशमुख

कॉमेडी की बात करें तो बॉलीवुड के टॉप कॉमेडी एक्टर्स की लिस्ट में रितेश देशमुख का नाम भी शुमार होता ही है। रितेश की कॉमेडी टाइमिंग, उनके डायलॉग्स बोलने की लहजा और उनके चहरे को कॉमिक भावों से हर एक दर्शक काफी इंप्रेस है। और अब वो जल्द ही कॉमेडी के अवतार से निकलकर एक विलेन के अवतार में भी बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा करने की पूरी तैयारी में हैं। साजिद खान के निर्देशन में बनी हमशकल्स में रितेश एक साथ तीन किरदार निभा रहे हैं। हमशकल्स इस हफ्ते 20 जून को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होगी और उसके अगले ही हफ्ते मोहित सूरी के निर्देशन में बनी एक विलेन रिलीज होगी। एक ही समय में रितेश के दो अलग अलग चेहरे दर्शकों के सामने होंगे। देखते हैं किस रुप में रितेश दर्शकों को ज्यादा लुभाते हैं। रितेश के साथ हुए हमारे इंटरव्यू के कुछ मुख्य अंश प्रस्तुत हैं-

ग्रैंड मस्ती के बाद हमशकल्स फिर एक विलेन और साथ ही लय भारी जैसी अलग अलग किरदारों वाली फिल्म क्या अपनी इमेज बदलना चाहते हैं आप?

मैं फिल्में इसलिए नहीं करता कि अपनी इमेज बदलना चाहता हूं। चाहे हमशक्ल्स हो या एक विलेन हो या ग्रैंड मस्ती सारी फिल्में मेरे लिए खास हैं।

साजिद खान ने बोला आप उनके लकी चार्म हैं क्या कहना चाहेंगे आप?

वो तो 20 तारीख को पता चलेगा। साजिद औऱ मैं बहुत ही गहरे और अच्छे दोस्त हैं। हम दोस्त हैं क्योंकि जिन फिल्मों को देखकर हम बड़े हुए हैं वो सारा ड्रामा हम दोनों मेरी जेनरेशन वीडियो की थी। अब इंडस्ट्री में काफी बदलाव हुआ है। हम साथ बैठकर राजकुमार, मनोज कुमार वगैरह की बातें करते थे। हम करीब 6-7 साल तक दोस्त थे और ये मेरी चौथी फिल्म है उनके साथ।

हमशकल्स में एक बार फिर से आप फीमेल अवतार में नज़र आएंगे वो भी बिकनी पहने हुए। किस तरह से फीमेल बनने के लिए तैयारी करते हैं आप और ये लड़कियों जैसी अदाएं कहां से लाते हैं

बहुत ही मुश्किल होता है लड़की बनना, दो तरीके होते हैं, एक तरीका होता है कि लड़का लड़की बना है। लेकिन मैं इसे ऐसे लेता हूं कि मैं लड़की ही लगना चाहिए। जैसा कि मैंने अपना सपना मनी मनी में सीखा था कि मैंने पूरे कपड़े पहने थे। मेरा पूरा शरीर छुप गया था। लेकिन यहां पर बीच पर स्विमिंग कॉस्ट्यूम पहनना था। सैफ का कहना था कि जब एक हीरो लड़की किरदार बनता है तो उसे बहुत कुछ छुपाना पड़ता है, स्विमिंग कॉस्ट्यूम में ये सब छिपाना मुश्किल था। तो हमने अपने पैरों की हाथों की वैक्सिंग कराई। हमारे साथ ही फिल्म में तीन सेक्सी व हॉट लड़कियां हैं तो मैं इसी कोशिश में था कि किस तरह से उन्हें पीछे छोड़ूं। लेकिन पूरी कोशिश की कि हद पार ना हो। मुझे लगता है कि हर इंसान कर सकता है, लेकिन लोग डरते हैं। वो करना ही नहीं चाहते। अगर बतौर एक्टर आप ऐसा कर सकते हैं तो आपको करना चाहिए।

बॉलीवुड का कौन सा कॉमेडी एक्टर आपको हमेशा प्रेरित करता है और सैफ की कॉमेडी के बारे में क्या कहेंगे?

कॉमेडी एक्टर में मुझे गोविंदा बेहतरीन लगते ते। सैफ पहले ऐसे एक्टर हैं जिनके साथ मैंने कभी काम नहीं किया है। सैफ एक बेहतरीन कलाकार हैं और उनकी कॉमेडी टाइमिंग बेहतरीन है।

एक विलेन और हमशकल्स दोनों फिल्में एक हफ्ते के अंतराल पर रिलीज हो रही हैं। कैसा लग रहा है आपको?

एक विलेन में मैंने जो किरदार किया है वो मैंने कभी नहीं किया। लेकिन मेकर्स को आप पर यकीन होना चाहिए कि आप ये किरदार कर पाएंगे। मुझे इस बात का थोड़ा डर था कि दोनों फिल्में एक साथ आ रही हैं लेकिन जिस तरह से एक विलेन के प्रमोशन्स किये गये है तो मुझे इस बात की खुशी है कि लोग दोनों फिल्मों को अलग अलग नजरिये से देख रहे हैं। एक विलेन में अलग तरह से और हमशकल्स में अलग तरह से। तो अब डर थोड़ा कम हो गया है। हालांकि मैं चाहता था कि मेरी दो फिल्मों के बीच कम से कम एक महीने का गैप हो, लेकिन अब तीनों फिल्में हमशकल्स और एक विलेन एक के बाद एक आ रही हैं। तो उम्मीद है लोगों को तीनों फिल्में पसंद आएगी।

एक विलेन में आपने बहुत ही अलग हटकर किरदार निभाया है। कितना मुश्किल था ये किरदार?

एक विलेन से ज्यादा हमशकल्स का किरदार करना मुश्किल था। विलेन मेंटली एक बहुत ही मुश्किल फिल्म थी। लेकिन शुक्र है कि मोहित सूरी के साथ मैंने ये कर दिखाया। ये बहुत ही बेहतरीन एक्सपीरियंस था। मैं बहुत ही एक्साइटेड था अपने किरदार को लेकर।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X