महाअक्षय के साथ कोई रियारत नहीं बरती- मिथुन चक्रवर्ती
बॉलीवुड के डिस्को डांसर के नाम से मशहूर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती जल्द ही अपने बेटे मेमो (महाअक्षय चक्रवर्ती) के साथ अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म एनिमी में नज़र आने वाले हैं। मिथुन ने अपने इंटरव्यू के दौरान वनइंडिया की रिपोर्टर सोनिका मिश्रा को बताया कि फिल्म के दौरान उन्होंने अपने बेटे मेमो के साथ किसी भी तरह की कोई रियायत नहीं बरती। मैमो के साथ फिल्म के सेट पर वैसा ही बर्ताव होता था जैसा कि बाकी कलाकारों के साथ। आइये जानते हैं इस छोटी सी मुलाकात के दौरान मिथुन चक्रवर्ती ने और क्या-क्या बातें शेयर कीं।
एनिमी फिल्म के बारे में कुछ बताइये? फिल्म की कहानी और किरदारों के बारे में।
ये एक बहुत ही इंटरेस्टिंग फिल्म है। जिसमें चार बहुत ही तेज और स्ट्रिक्ट पुलिसवालों की और एक सीबीआई ऑफीसर की कहानी है। फिल्म में इन चारों पुलिसवालों और सीबीआई ऑफीसर के बीच में एनिमी कौन है ये फिल्म का सस्पेंस है।
आजकल रोमांटिक और एक्शन फिल्मों का दौर चल रहा है तो फिल्म को हिट बनाने के लिए एनिमी में कौन-कौन से मसाले डाले हैं आपने?
फिल्म में सभी तरह के मसाले डाले गये हैं। जो-जो चीजें किसी भी फिल्म को सक्सेस बनाने के लिए जरुरी होती है वो सबकुछ है इसमें। रोमांस, एक्शन, कॉमेडी बहुत कुछ है फिल्म में। दर्शकों को जो जो चीजें चाहिए सबकुछ होगा फिल्म में। फिल्म से हमने किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं किया है। मेरे भी कुछ एक्शन सीक्वेंस हैं जो कि दर्शकों को पसंद आएंगे।
पहली बार आपने अपने बेटे के साथ काम किया है। तो कैसा एक्सपीरियंस रहा?
हम किसी को भी एक इंच भी नहीं छोड़ते। और यही होना चाहिए। फिल्म फिल्म है और घर घर है। दोनों को मिलाना नहीं चाहिए। जैसा कि आपको पहले से ही पता है कि मैं हमेशा से अपनी लड़ाई खुद लड़ी है। बाप होने के नाते आप बोलो क्या चाहिये मैं दूंगा लेकिन जब करियर की बात आएगी तो आपकी मदद नहीं कर सकता।
एनिमी फिल्म बाकी एक्शन फिल्मों से किस तरह अलग है?
ये एक्शन फिल्म है पॉलिटिक्स है, माफिया है, जब पॉलिटिक्स इन्वॉल्व होती है तो एक आम इंसान की जिदंगी किस तरह से तहस नहस हो जाती है ये उसी पर ये फिल्म आधारित है।


Click it and Unblock the Notifications