दुर्लभ फिल्म है 'धोबी घाट' :आमिर खान
कुछ लोगों को इस बात काफी आश्चर्य हो रहा है कि आमिर खान अब कर अपनी पत्नी द्वारा निर्देशित फिल्म धोबी घाट के लिए प्रचार करने क्यों नहीं उतरे? जबकि आज के समय में उनकी ब्रैंड वैल्यू इतनी तगड़ी है कि सिर्फ उनके नाम पर बनी ऑफबीट फिल्म पीपली लाइव ने बॉक्स ऑफिस के ट्रेंड्स को धता बता दिया। दरअसल ये भी आमिर खान के यूनीक स्टाइल का ही एक हिस्सा है।
आमिर इस फिल्म के प्रचार के लिए खुल कर ना उतरने की वजह वह खुद बताते हैं। वह कहते हैं कि 'मेरा मेरे दर्शकों के साथ एक गहरा रिश्ता है, जो अब काफी गहरा हो चला है और वे मेरे ऊपर विश्वास भी करते हैं। मेरे लिए यह काफी आसान होता कि इस फिल्म को मैं अपनी अन्य फिल्मों की तरह प्रचारित कर दर्शकों को खींच लाता और इसकी जबरदस्त ओपेनिंग करता। लेकिन मैं ऐसा नहीं करना चाहता।'
आमिर कहते हैं, "मैं अपने दर्शकों की संख्या को कम कर रहा हूं। इसका मुख्य कारण यह है कि मैं चाहता हूं इसे लोग अन्य फिल्मों की तरह समझ कर देखने न आएं। यह लीक से हटकर फिल्म है।' फिर भी आमिर इस फिल्म से बेहद प्रभावित हैं, वह कहते हैं "शायद मैं गलत हूं लेकिन यह फिल्म महिलाओं को विशेष रूप से पसंद आएगी।"
इसके अलावा आमिर इस फिल्म में काम करने वाले नवोदित कलाकारों के वास्तविक अभिनय से इतने प्रभावित हैं कि वह ये कहते हुए जरा भी संकोच नहीं करते कि अब वह इतने सालों के अपने अनुभव को अलविदा कहना चाहते हैं जिससे वह भी इन कलाकारों की तरह
नया और अपनी क्षमताओं से परे अभिनय कर सकें। आमिर का मानना है कि धोबी घाट असाधारण और उत्कृष्ट बन गई है क्योंकि इसके कलाकारों में वास्तविक क्षमता है।


Click it and Unblock the Notifications












