शाहरुख, आमिर किस्मत में होंगे तो मिलेंगे- सोनाक्षी सिन्हा

तिग्मांशू धूलिया की इस हफ्ते रिलीज होने जा रही फिल्म बुलैट राजा में कमर्शियल फिल्मों की रानी यानी सोनाक्षी सिन्हा और सैफ अली खान लीड रोल निभा रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि वो तिग्मांशू धूलिया की बहुत बड़ी फैन हैं और उनकी गैंग्सटर से लेकर पान सिंह तोमर तक हर एक फिल्म उन्होंने देखी है। सोनाक्षी का कहना है कि तिग्मांशू के साथ काम करना सपने के सच होने जैसा है। बुलैट राजा के बारे में वनइंडिया की रिपोर्टर के साथ बात करते हुए सोनाक्षी ने कहा कि ये तिग्मांशू की अब तक की सबसे ज्यादा कमर्शियल फिल्म है। आइये देखते हैं और क्या क्या शेयर किया सोनाक्षी ने बुलैट राजा के बारे में।

तिग्मांशू धूलिया की फिल्म बुलैट राजा को करने के पीछे क्या क्या वजह थीं आपके पास

सबसे पहली वजह तो खुद तिग्मांशू धूलिया ही थे। तिग्मांशू धूलिया जी के अलावा बुलैट राजा की कहानी इसके किरदार काफी इंटरेस्टिंग थे। तो मैंने फिल्म को पहली बार में ही हां कर दी थी। बुलैट राजा बहुत कमर्शियल फिल्म नहीं है लेकिन इसके बावजूद फिल्म में वो सभी कुछ है जो कि एक अच्छी और कमर्शियल फिल्म में होता है।

अभी तक आपने राउडी राठौर, दबंग जैसी फुल कमर्शियल फिल्में की हैं लेकिन फिर बुलैट राजा जो कि फुल कमर्शियल नहीं है को क्यों हां की आपने।

ऐसा नहीं है कि मैंने सिर्फ कमर्शियल फिल्में की हैं तो मुझे इस तरह की फिल्में अच्छी नहीं लगतीं। मैं तिग्मांशू धूलिया की फिल्मों की बहुत बड़ी फैन हूं और उनकी फिल्मों का हमेशा से हिस्सा बनना चाहती हूं। मैंने तिग्मांशू धूलिया की गैंग्टर, गैंग्सटर 2 सभी फिल्में देखी है और मुझे ये फिल्म बहुत पसंद है। पान सिंह तोमर भी उनकी एक बेहतरीन फिल्म है। बुलैट राजा से पहले तिग्मांशू किसी और फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर मेरे पास आए थे लेकिन उस वक्त मैं अपनी कुछ और फिल्मों में व्यस्त थी। तो मैं उस फिल्म को नहीं कर सकी। फिर तीन महीनों बाद जब तिग्मांशू बुलैट राजा की स्क्रिप्ट लेकर आए तो मैंने तुरंत ही हां कर दी।

बुलैट राजा आपके लिए बिल्कुल नयी जोनर की फिल्म थी और तिग्मांशू के लिए भी फुल कमर्शियल फिल्म यानी उनके जोनर से हटकर। तो क्या आपने तिग्मांशू को कुछ टिप्स दिये?

मैं तो उन्हें कुछ भी नहीं सिखा सकती। वो जो कुछ भी करते हैं वो बेहतरीन होता है। उनकी फल्में भले ही कमर्शियल नहीं होतीं लेकिन इसके बावजूद उनकी फिल्मों में फिल्म मेकिंग का वो टच जरुर होता है। बुलैट राजा उनकी अभी तक की सबसे कमर्शियल फिल्म है लेकिन इसके बावजूद उनकी फिल्म में उनका स्टाइल पूरी तरह से महसूस होता है। इसमें फुट हार्ड एक्शन है, फिल्मी डायलॉग हैं। मुझे लगता है कि मैंने अभी तक बिल्कुल अलग तरह की फिल्में की हैं और उन्होंने मुझे पूरा स्पेस दिया और कहा कि मैं अपनी तरह से एक्टिंग कर सकती हूं लेकिन जब भी उन्हें लगा उन्होंने मुझे अपनी तरफ से समझाने की कोशिश की किस तरह से सीन किया जाए।

मुझे लगता है कि हम साथ में बहुत ही अच्छे लगते हैं और साथ ही वो बहुत ही खुले विचारों के एक्टर हैं।

आपने अभी तक सलमान खान के साथ काम किया है। अब सैफ अली खान के साथ काम कर रही हैं। तो क्या आपके मन भी ये इच्छा कि इंडस्ट्री के बाकी टॉप खान्स यानी शाहरुख, आमिर के साथ भी स्क्रीन शेयर करें?

मुझे लगता है कि मैं अभी तक अपने करियर में बहुत लकी रही हूं। मुझे बहुत से अच्छे लोगों के साथ काम करने का मौका मिला है तो मैं किसी के पीछे नहीं भाग सकती। मुझे लगता है कि जो भी आपकी किस्मत में होता है वो आपको मिलता है।

आपने शुरुआत से लेकर अभी तक बहुत ही अच्छी लड़कियों के पॉजिटिव किरदार ही निभाए हैं। लेकिन जैसा कि दीपिका ने कॉकटेल फिल्म में निगेटिव किरदार निभाया था वैसा कुछ किरदार निभाने का मौका मिले तो निभाएंगी?

मैंने कॉकटेल फिल्म नहीं देखी है लेकिन अगर ऐसा कोई किरदार मेरे सामने आएगा जिसमें मेरा किरादार निगेटिव होगा और मैं खुद को उस किरदार में फिट पाउँगी तो मैं जरुर उस किरदार को करना चाहूंगी। मेरे पिता ने भी निगेटिव किरदारों के जरिये ही अपनी एक पहचान बनाई है तो मैं भी इस तरह के कुछ किरदार जरुर करना चाहूंगी।

कोई स्पेशल निगेटिव किरदार जो आप निभाना चाहेंगी?

खून भरी मांग में रेखा जी ने जो किरदार निभाया था मैं वैसा कुछ किरदार निभाना चाहूगी। अगर उस फिल्म की रीमेक बनती है तो मैं रेखा जी बनना चाहूगी। वो निगेटिव नहीं था लेकिन वो किरदार अच्छा होने के साथ ही बुरा भी था। तो मैं ऐसा कुछ किरदार निभाना चाहूंगी।

सोनाक्षी सिन्हा के इंटरव्यू के कुछ अंश-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X