एक विलेन से ज्यादा ब्रदर्स है एक्साइटिंग- सिद्धार्थ मल्होत्रा
सिद्धार्थ मल्होत्रा का कहना है कि एक विलेन, ब्रदर्स से ज्यादा एक्साइटिंग थी। एक विलेन के लिए उन्हें मेंटली काफी प्रिपेयर होना पड़ा था। वहीं ब्रदर्स के लिए उन्हें फिजिकली काफी तैयारी करनी पड़ी। अगर दोनों के कंपेरिजन में पूछा जाए तो सच तो ये है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा को एक विलेन से ज्यादा ब्रदर्स में अपना किरदार पसंद है।
सिद्धार्थ ने कहा- एक विलेन का किरदार फिजिकली काफी एग्रेसिव था। मुझे फिजिकल ट्रेनिंग करना काफी अच्छा लगता है। मैं बचपन से ही स्पोर्ट्स खेलता आया हूं। स्पोर्ट्स खेलते हुए मुझे अपना बचपन याद आ जाता है। मैंने ब्रदर्स एक विलेन से ज्यादा इंज्वॉय की।
सिद्धार्थ ने कहा कि फिल्हाल वो किसी कॉंपीटीशन में नहीं है। वो सिर्फ इंडस्ट्री में अपनी एक जगह बनाना चाहते हैं। फिल्हाल के लिए इंडस्ट्री में एक जगह बनाना ही काफी जरुरी है। जब हमारी एक जगह हो जाएगी अपनी पहचान हो जाएगी तो हम कॉंपीटीशन पर ध्यान दे सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












