बायोपिक करना चाहती हूं- अनुष्का शर्मा

एनएच10 से बतौर निर्माता भी बॉलिवुड में अपनी एक जगह बना चुकीं अनुष्का शर्मा की अगली फिल्म बॉम्बे वेलवेट को लेकर दर्शक बेहद उत्साहित है। अनुष्का शर्मा ने इस फिल्म में एक जैज सिंगर का किरदार निभाया है। अनुष्का ने रोजी का किरदार निभाने के लिए काफी मेहनत की और सबसे ज्यादा मेहनत उन्होंने रोजी का मेकअप व हेयर स्टाइल करने में की।

Anushka Sharma

बॉम्बे वेलवेट की रोजी उर्फ अनुष्का शर्मा से हुई बातचीत के कुछ खास अंश प्रस्तुत हैं-

बॉम्बे वेलवेट फिल्म में आपका लुक काफी अलग और हटकर है। इसके लिए कितनी मेहनत करनी पडी़ आपको?

लुक मुझे बहुत पंसद आया। आजकल कुछ नया नहीं होता। एक्साइटमेंट था, मेरा पेशेंस बहुत कम है। मैं आधे घंटे से ज्यादा एक जगह पर बैठकर मेकअप नहीं करा सकती। हेयर मेकअप नहीं का सकती। मैं आधे घंटे के बाद ही बोर होने लगती। अनुराग ने जो दुनिया बनाई थी उसके लिए मुझे धीरज रखकर घंटों तक बैठना पड़ा। कह सकते हैं कि अनुराग की बॉम्बे वेलवेट ने मुझे काफी धैर्यवान बना दिया।

बॉम्बे वेलवेट में आप एक जैज सिंगर का किरदार निभा रही हैं। किस तरह की फिल्में देखीं या कहीं से रिफरेंस लिया आपने इस किरदार को निभाने के लिए?

इसके लिए कोई रिफरेंस नहीं था। मेरे लिए फिल्म के गाने ही रिफरेंस थे। जब वो गाने बनते थे तो मैं उन्हें देखती थी और उन्हें फॉलो करती थी। उनकी आवाज व उनके एक्स्प्रेशन फॉलो करती थी। मैंने कुछ लाविया बॉलीवुड में हम जो भी सिगिंग करते हैं उसमें सिर्फ लिप्सिंग करते थे। लेकिन इस फिल्म में मैं एक गायिका थी तो ऐसा एक्टिंग करनी थी कि लगे ये रियल है।

बॉलिवुड में कॉम्पीटीशन को लेकर आप क्या कहेंगी?

कॉम्पीटीशन तो हमेशा से ही रहा है और रहेगा। आप सिर्फ ये नहीं चाह सकते कि आपकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा काम करें और बाकियों की फिल्में फ्लॉप हो जाएं। क्योंकि आप सभी एक ही इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और अगर सभी की फिल्में अच्छी कमाई करेंगी तो इंडस्ट्री आगे बढ़ेगी और आपकी फिल्मों को भी अच्छा स्कोप मिलेगा। तो हम आज की जेनरेशन एक दूसरे की बहुत इज्जत करते हैं और एक दूसरे को प्रोत्साहित भी करते हैं।

ऐसा सुना गया कि वहीदा रहमान जी के साथ भी आपको वक्त बिताने का मौका मिला। क्या सीखा आपने उनसे?

वहीदा जी से बात करके बहुत मजा आया। जिदंगी को लेकर उनकी बेहतरीन सोच देखी। मैंने भी हमेशा ही उन्होंने मुझे उस समय के बारे में बहुत ही अच्छी बातें व इंटरेस्टिंग बातें बताईं। वहीदा जी बहुत ही मजेदार और मस्ती से भरी इंसान हैं। उन्होंने गाइड फिल्म में रोजी का किरदार निभाया था जो कि बहुत ही प्रोग्रेसिव किरदार था। 60-70 के दशक में बॉम्बे की गर्मी में लेडीज कोट पहनकर बाहर जाया करती थीं। ये एक दुनिया थी जहां सिर्फ स्पोर्स्ट व फिल्मों को लेकर लोग एक्साइटेड नहीं रहते थे बल्कि म्यूसिक को लेकर एक्साइटेड रहते थे।

कोई ऐसा किरदार जो आप निभाना चाहती हों?

मैं एक बायोपिक करना चाहती हूं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X