बारबरा के लिए अजब-गजब है बॉलीवुड

By Jaya Nigam

फिल्म 'काइट्स' की मेक्सिकन अभिनेत्री बारबरा को बॉलीवुड अट्रैक्ट करता है। मोरी कहती हैं कि बॉलीवुड में उन्हे बहुत कुछ अजीब लगता है फिर भी यहां उन्हे अच्छा लगता है। मोरी को बॉलीवुड फिल्मों के गाने, डांस औ र कहानी कहने का अंदाज काफी अजीब लगता है।

बारबरा बताती हैं "जब मेरे पास 'काइट्स' का प्रस्ताव आया, उस वक्त मैं बॉलीवुड के विषय में कुछ नहीं जानती थी। मुझे राकेश रोशन और अनुराग बसु ने फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई थी। जिससे मैं केवल इतना समझ पायी कि यह एक अलग तरह की फिल्म है।" बारबरा ने 'काइट्स' में अभिनेता ऋतिक रोशन की प्रेमिका की भूमिका की है।

मोरी बताती हैं कि फिल्म का प्रस्ताव स्वीकार कर लेने के बाद "मैंने बॉलीवुड की कुछ फिल्में देखीं और महसूस किया कि मेक्सिको की फिल्मों की अपेक्षा बॉलीवुड की फिल्मों में बहुत अधिक नृत्य व गाने होते हैं। शुरुआत में यह मुझे हास्यास्पद लगा था। फिल्म में एक दृश्य है जिसमें ऋतिक के शरीर से खून निकलता दिखाया गया है। लेकिन इस सीन के ठीक बाद वहां डांस और गीत आ जाकते हैं। यह थोड़ा अजीब था लेकिन फिर भी इसने मुझे आकर्षित किया। अब मैं बॉलीवुड की और भी फिल्मों में काम करना चाहती हूं।"

काइट्स में बारबरा के किसिंग सीन की चर्चा है लेकिन बारबरा के लिए ये हल्ला भी आश्चर्यजनक है। इसके बावजूद वह कहती हैं कि वह हर देश की संस्कृति का सम्मान करती हैं। बारबरा के देश के लि ए इस तरह के सीन कोई मुद्दा नहीं हैं लेकिन वह ये भी समझती हैं कि भारत की संस्कृति के लिहाज से ये बड़ा मुद्दा है।

'काइट्स' से जुड़ने के बाद से 32 वर्षीय बारबरा तीसरी बाद भारत आई हैं। रिलायंस बिग पिक्चर्स कंपनी 21 मई को इस फिल्म का प्रदर्शन करेगी। बारबरा शनिवार को मेक्सिको लौट रही हैं लेकिन फिल्म के प्रदर्शन के समय उनकी दोबारा भारत आने की योजना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X