INTERVIEW: बॉक्स ऑफिस पर फिल्में चलेंगी, तो मैं मेनलीड हीरो भी बन जाऊंगा- बॉबी देओल
रेस 3 से शानदार कमबैक करने के बाद अब बॉबी देओल अपने पिता धर्मेंद्र और भाई सनी देओल के साथ फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' में दिखने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर और गानों ने दर्शकों को प्रभावित किया है, लिहाजा देओल परिवार फिल्म की बिजनेस को लेकर भी काफी सकारात्मक हैं।
बॉबी देओल इन दिनों पूरे जोरशोर से बॉलीवुड में फिर से कदम जमाने की जुगल में हैं। रेस 3, यमला पगला दीवाना फिर से और हाउसफुल 4.. तीन बड़ी फिल्मों के साथ वह दर्शकों के दिल फिर से अपने लिए जगह बनाना चाहते हैं।

हाल ही में फिल्म यमला पगला दीवाना फिर से के प्रमोशन के दौरान फिल्मीबीट से बॉबी देओल से खास बातचीत की। जहां उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा, मैंने उस वक्त कुछ गलत फिल्में भी साइन कर ली थीं, जिससे करियर दिशाहीन हो गया था। कुछ लोग ऐसे वक्त में खुद को संभाल लेते हैं। मैं नहीं संभाल पाया। मैंने खुद पर भी ध्यान देना बंद कर दिया। लिहाजा, सबने सोचा कि अब मुझे फिल्में नहीं करनी है। लेकिन मैंने खुद में बदलाव लाया है।
यहां पढ़ें इंटरव्यू से कुछ प्रमुख अंश-


Click it and Unblock the Notifications











