Bigg Boss 15 Exclusive: मायशा अय्यर- ईशान सहगल ने बताया अपने रिश्ते का सच, गेम हुई खराब
बिग बॅास 15 का गेम आगे बढ़ने के साथ मायशा अय्यर और ईशान सहगल शो से बाहर हो गए हैं। मायशा अय्यर और ईशान सहगल शो में अपना रिश्ता मजबूत किया और एक दूसरे के दिल में जगह बनाई। शो के भीतर ऐसा कई बार हुआ जब दोनों के बीच अलगाव होते देखा गया है।
लेकिन घर से बाहर आने के बाद दोनों ने एक दूसरे के साथ जिंदगी का सफर आगे बढ़ने का फैसला किया है। Filmibeat Hindi फिल्मीबीट हिंदी से मायश अय्यर और ईशान सहगल ने खास बातचीत की है। चलिए आपको बताते हैं कि माइशा और ईशान ने गेम और अपने रिश्ते को लेकर अपनी क्या प्रतिक्रिया जाहिर की है।

ईशान सहगल ने मायशा के साथ अपने रिश्ते को लेकर बताया कि शो से बाहर आने के बाद भी मेरा और मायशा का रिश्ता उतना ही मजबूत है जैसा शो में था। जहां प्यार होता है वहीं पर लड़ाई भी होती है। मेरे परिवार ने मायशा को पूरे दिल से अपनाया है। हम दोनों जल्द परिवार से मिलने वाले हैं। हम दोनों शो से बाहर आने के बाद डिनर डेट पर भी जा चुके हैं। हम दोनों एक साथ बाहर वेकेशन की भी प्लानिंग कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications